कर्नाटक – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कर्नाटक के शिवमोगा और बेक्लागवी जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान वह जल जीवन मिशन के तहत 2,500 करोड़ रुपये से अधिक की जल आपूर्ति परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे जिससे दोनों जिलों के 13 लाख से अधिक लोगों को लाभ होगा।वहीं इससे पहले छह फरवरी को, पीएम मोदी ने कर्नाटक के तुमकुरु में तिप्तुर और चिक्कनायकनहल्ली में दो जल जीवन मिशन परियोजनाओं की आधारशिला रखी थी। एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि तिप्तुर मल्टी-विलेज पेयजल आपूर्ति परियोजना 430 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाई जाएगी। लगभग 115 करोड़ रुपये की लागत से चिक्कानायकनहल्ली तालुक की 147 बस्तियों में बहु-ग्राम जल आपूर्ति योजना का निर्माण किया जाएगा। इन परियोजनाओं से क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। पीएम मोदी ने 19 जनवरी को यादगिरी जिले के कोडेकल में जल जीवन मिशन के तहत यादगिरि बहु-ग्राम पेयजल आपूर्ति योजना की आधारशिला रखी थी। योजना के तहत 117 एमएलडी का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी बनाया जाएगा। 2050 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली इस परियोजना से 700 से अधिक ग्रामीण बस्तियों और यादगिरि जिले के तीन शहरों के लगभग 2.3 लाख परिवारों को पीने योग्य पानी उपलब्ध होगा।
ताज़ा ख़बर
- पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
- उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
- राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
- सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
- प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
- रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
- उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
- पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
- झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
- उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

