नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के चल रहे बजट सत्र के दौरान गुरुवार को राज्यसभा में दोपहर 2 बजे राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे।राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को प्रस्ताव पर आखिरी स्पीकर के बोलने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री कल (गुरुवार) दोपहर 2 बजे जवाब देंगे। राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस बुधवार को खत्म हो गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट सत्र के पहले दिन 31 जनवरी को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित किया था।इससे पहले बुधवार को पीएम मोदी ने लोकसभा में जवाब दिया था। इस दौरान उन्होंने विपक्ष खास तौर पर कांग्रेस को निशाने पर लिया। पीएम मोदी ने कांग्रेस कार्यकाल की कमियां गिनाते हुए सिलसिलेवार अपनी बात सदन में रखी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मां सशक्त होती है तो पूरा परिवार सशक्त होता है और परिवार सशक्त होता है तो पूरा समाज सशक्त होता है। माताओं-बहनों की सेवा करने का सौभाग्य मिला है। आज आदिवासियों के लिए हमने पानी की व्यवस्था की। हमने महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाई। पीएम मोदी ने कहा कि हमने माता बहनों के लिए शौचालय की व्यवस्था करवाई।
ताज़ा ख़बर
- पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
- उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
- राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
- सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
- प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
- रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
- उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
- पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
- झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
- उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

