Pauri TimesPauri Times
  • होम
  • उत्तराखंड न्यूज़
    • गढ़वाल मंडल न्यूज़
      • चमोली न्यूज़
      • उत्तरकशी न्यूज़
      • देहरादून न्यूज़
      • पौढ़ी गढ़वाल न्यूज़
      • टिहरी गढ़वाल न्यूज़
      • हरिद्वार न्यूज़
      • रुद्रप्रयाग न्यूज़
    • कुमाऊं मंडल
      • नैनीताल न्यूज़
      • अल्मोड़ा न्यूज़
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत न्यूज़
      • उधम सिंह नगर न्यूज़
      • बागेश्वर न्यूज़
  • मेरा गाँव
  • अच्छी खबर
  • विशेष बातचीत (इंटरव्यू)
  • पहाड़ की बात
  • नौकरी /करियर
  • खेल
  • ज्‍योतिष
  • साहित्य और संस्कृति

Subscribe to Updates

Get the latest news from Pauri Times about Uttarakhand.

Facebook Twitter Instagram
ताज़ा ख़बर
  • पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
  • उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
  • राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
  • सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
  • प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
  • रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
  • उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
  • पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
  • झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
  • उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना
Facebook Twitter Instagram YouTube
Pauri TimesPauri Times
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड न्यूज़
    • गढ़वाल मंडल न्यूज़
      • चमोली न्यूज़
      • उत्तरकशी न्यूज़
      • देहरादून न्यूज़
      • पौढ़ी गढ़वाल न्यूज़
      • टिहरी गढ़वाल न्यूज़
      • हरिद्वार न्यूज़
      • रुद्रप्रयाग न्यूज़
    • कुमाऊं मंडल
      • नैनीताल न्यूज़
      • अल्मोड़ा न्यूज़
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत न्यूज़
      • उधम सिंह नगर न्यूज़
      • बागेश्वर न्यूज़
  • मेरा गाँव
  • अच्छी खबर
  • विशेष बातचीत (इंटरव्यू)
  • पहाड़ की बात
  • नौकरी /करियर
  • खेल
  • ज्‍योतिष
  • साहित्य और संस्कृति
Pauri TimesPauri Times
Home » वोट और इलाजः दो सुंदर पहल-डॉ. वेदप्रताप वैदिक
अच्छी खबर

वोट और इलाजः दो सुंदर पहल-डॉ. वेदप्रताप वैदिक

हर गरीब मरीज़ को इन अस्पतालों को भर्ती करना ही होगा।
OnnuBy OnnuDecember 31, 2022Updated:December 31, 2022No Comments3 Mins Read
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

आज दो खबरें ऐसी हैं, जो भारत ही नहीं, सारे पड़ौसी देशों के लिए भी लाभकारी और प्रेरणादायक हैं। पहली खबर तो यह है कि भारत के चुनाव आयोग ने एक ऐसी मशीन बनाई है, जिसके जरिए लोग कहीं भी हों, वे अपना वोट डाल सकेंगे। अभी तो मतदान की जो व्यवस्था है, उसके अनुसार आप जहाँ रहते हैं, सिर्फ वहीं जाकर वोट डाल सकते हैं। लगभग 30 करोड़ लोग इसी कारण वोट डालने से वंचित रह जाते हैं। भारत के लोग केरल से कश्मीर तक मुक्त रूप से आते-जाते हैं और एक-दूसरे के प्रांत में रहते भी हैं। जरा सोचिए कि कोई मलयाली आदमी सिर्फ वोट डालने के लिए कश्मीर से केरल क्यों जाएगा? कोई हारे या जीते, वह अपने हजारों रूपए और कई दिन उनके लिए क्यों खपाएगा? यदि देश में यह नई सुविधा कायम हो गई तो कुल मतदाताओं की संख्या 100 करोड़ से भी ज्यादा हो जाएगी। भारतीय लोकतंत्र की यह बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी। कई देशों में तो अब ऐसी व्यवस्था भी आ गई है कि आप को मतदान-केंद्र तक भी जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ही वोट डाल सकते हैं। भारत में भी ऐसी व्यवस्था शुरु होने में देर नहीं होनेवाली है। चुनाव आयोग को इस नई व्यवस्था को लागू करना के पहले सर्वदलीय सहमति और जन-समर्थन भी जुटाना होगा। इसका स्वागत तो सभी पक्ष करेंगे। दूसरी बात, जो अद्भुत हुई है, वह है हरयाणा की मनोहरलाल खट्टर सरकार की यह घोषणा कि जिन परिवारों की आय 15 हजार रू. माह से कम है, वे निजी अस्पतालों में भी मुफ्त इलाज करवा सकेंगे। आजकल देश के निजी अस्पताल ठगी के बड़े साधन बन गए हैं। देश के गरीब तो क्या, वहाँ अमीरों के भी छक्के छूट जाते हैं। वहाँ लूटपाट इतनी तगड़ी होती है कि मरीज़ के साथ-साथ उसके परिवारजन भी रोगी हो जाते हैं। हरयाणा सरकार के ताजा आदेश के मुताबिक अब इन निजी अस्पतालों को गरीबों का 5 लाख का इलाज बिल्कुल मुफ्त करना होगा और यदि खर्च 10 लाख रु. आएगा तो उसका सिर्फ 10 प्रतिशत ही वे मरीज से ले सकेंगे। ऐसे मरीजों के लिए उन्हें अस्पतालों के 20 प्रतिशत पलंग आरक्षित करके रखने होंगे। हर गरीब मरीज़ को इन अस्पतालों को भर्ती करना ही होगा। वे उसके इलाज़ से मना नहीं कर सकते। अगर मना करेंगे तो उन अस्पतालों को मुफ्त में दी गई जमीन वापिस ले ली जाएगी। यह नियम तो अच्छा है, सराहनीय है लेकिन देखना है कि यह कहां तक क्रियान्वित होता है। देश की सभी प्रादेशिक सरकारों के लिए हरयाणा सरकार की यह पहल अनुकरणीय है। वैसे केंद्र सरकार ने भी इस संबंध में कुछ उत्तम पहल की हैं लेकिन देश में शिक्षा और चिकित्सा सर्वसुलभ हो, इसके लिए जरुरी है कि ये दोनों लगभग मुफ्त हों।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Onnu

Related Posts

राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव

August 15, 2026

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा

April 17, 2024

सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन

April 17, 2024

Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
  • yuca2022-side.jpg
Latest News
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
Don't Miss

पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे

By OnnuAugust 18, 20260

ऋषिकेश। ऋषिकेश के वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक जागरण के लंबे समय तक प्रभारी रहे हरीश…

उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी

August 17, 2026

राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव

August 15, 2026

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा

April 17, 2024

Subscribe to Updates

Get the latest news from Pauri Times about Uttarakhand.

Contact Us

Address
192-Racecourse, Near Officer's Hostal,
Dehradun, Uttarakhand-248001

Whatsapp:
+91-8800006688

Landline:
0135-2720074

टॉप स्टोरीज
Live visitors
420
2599
Visitors Today
3985295
Total
Visitors
Facebook Twitter Instagram YouTube
  • होम
  • हमारे बारे में
  • उत्तराखंड न्यूज़
  • मेरा गाँव
  • नौकरी /करियर
  • अच्छी खबर
  • विशेष
© 2026 Pauri Times. Developed by GlowviaTech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.