Pauri TimesPauri Times
  • होम
  • उत्तराखंड न्यूज़
    • गढ़वाल मंडल न्यूज़
      • चमोली न्यूज़
      • उत्तरकशी न्यूज़
      • देहरादून न्यूज़
      • पौढ़ी गढ़वाल न्यूज़
      • टिहरी गढ़वाल न्यूज़
      • हरिद्वार न्यूज़
      • रुद्रप्रयाग न्यूज़
    • कुमाऊं मंडल
      • नैनीताल न्यूज़
      • अल्मोड़ा न्यूज़
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत न्यूज़
      • उधम सिंह नगर न्यूज़
      • बागेश्वर न्यूज़
  • मेरा गाँव
  • अच्छी खबर
  • विशेष बातचीत (इंटरव्यू)
  • पहाड़ की बात
  • नौकरी /करियर
  • खेल
  • ज्‍योतिष
  • साहित्य और संस्कृति

Subscribe to Updates

Get the latest news from Pauri Times about Uttarakhand.

Facebook Twitter Instagram
ताज़ा ख़बर
  • पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
  • उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
  • राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
  • सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
  • प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
  • रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
  • उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
  • पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
  • झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
  • उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना
Facebook Twitter Instagram YouTube
Pauri TimesPauri Times
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड न्यूज़
    • गढ़वाल मंडल न्यूज़
      • चमोली न्यूज़
      • उत्तरकशी न्यूज़
      • देहरादून न्यूज़
      • पौढ़ी गढ़वाल न्यूज़
      • टिहरी गढ़वाल न्यूज़
      • हरिद्वार न्यूज़
      • रुद्रप्रयाग न्यूज़
    • कुमाऊं मंडल
      • नैनीताल न्यूज़
      • अल्मोड़ा न्यूज़
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत न्यूज़
      • उधम सिंह नगर न्यूज़
      • बागेश्वर न्यूज़
  • मेरा गाँव
  • अच्छी खबर
  • विशेष बातचीत (इंटरव्यू)
  • पहाड़ की बात
  • नौकरी /करियर
  • खेल
  • ज्‍योतिष
  • साहित्य और संस्कृति
Pauri TimesPauri Times
Home » सीएम धामी और ऊर्जा मंत्री ने किया वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का शुभारंभ
उत्तराखंड न्यूज़

सीएम धामी और ऊर्जा मंत्री ने किया वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का शुभारंभ

OnnuBy OnnuDecember 28, 2022Updated:December 28, 2022No Comments3 Mins Read
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

देहरादून – विश्व प्रसिद्ध टिहरी झील में पर्यटक वाटर स्पोर्ट्स का आनंद ले सकेंगे। बुधवार से झील में तीन दिवसीय वाटर स्पोर्ट्स एशियाई चैंपियनशिप शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। इस दौरान केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने टिहरी झील के पास इंटरनेशनल स्तर के कायकिंग व केनोइंग प्रशिक्षण केंद्र खोलने की घोषणा की। उन्होंने टिहरी डैम टॉप से आवागमन का समय एक घंटे बढ़ाने की बात कही। कहा कि टीएचडीसी कायकिंग और कैनोइंग खेलों को अंगीकृत (अडॉप्ट) करेगी। साथ ही ऊर्जा मंत्रालय उत्तराखंड को हर संभव मदद देगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि टिहरी झील नया एडवेंचर डेस्टिनेशन बन रहा है। देहरादून से टिहरी के लिए सुरंग का सर्वे किया जा रहा है।

फोर्थ रैंकिंग एवं ओपन केनो (डोंगी) स्प्रिंट सीनियर पुरुष व महिला चैंपियनशिप के लिए देशभर के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले 260 खिलाड़ी टिहरी पहुंचे हैं। टिहरी में ही इन खिलाड़ियों की रैंकिंग तय होगी। 2022-23 के ओलंपिक और एशियाई गेम्स का यह क्वालीफाइ भी होगा।बता दें कि टीएचडीसी और आईटीबीपी के तकनीकी सहयोग से इंडियन ओलंपिक संघ, उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन और उत्तराखंड कयाकिंग एवं केनोइंग एसोसिएशन (यूकेसीए) की पहल पर पहली बार टिहरी झील में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता कराई जा रही है। उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने बताया सेना, बीईजी, दिल्ली, हिमाचल, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, यूपी, केरल, त्रिपुरा, भारतीय नौ सेना, उत्तराखंड,टिहरी झील में के-2, के-4, के-1 और सी-2, सी-4 और सी-के में दमखम दिखाएंगे। यहां के का अर्थ कयाकिंग जबकि सी- का अर्थ कैनोइंग है। झील में 1000 मीटर, 500 मीटर और 200 मीटर का रेसकोर्स तैयार कर बलून और रोप डाली गई हैं। झील में उत्तराखंड कयाकिंग एवं केनोइंग एसोसिएशन की ओर से पहली बार कैनो पोलो का डेमो भी सीएम और केंद्रीय मंत्री के सम्मुख दिया जाएगा। कैनो पोलो में खिलाड़ी झील के ऊपर कयाक को पोलो के रूप में प्रयोग करते हैं।टिहरी बांध की झील में टिहरी वाटर स्पोर्ट्स में अंतरराष्ट्रीय खेलों के दौरान प्रयोग होने वाली नेलो बोट का प्रयोग किया जाएगा। नेलो एक पुर्तगाली कंपनी है। ओलंपिक सहित सभी इंटरनेशनल खेल में इसी बोट से कयाकिंग और कैनोइंग की जाती है।अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, कयाकिंग फेडरेशन की अध्यक्ष व टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप की निदेशक बिलकिस मीर ने बताया कि प्रतियोगिता में सेना के खिलाड़ी अजीत, आईटीबीपी की सोनिका देवी, चिन चिन सिंह, शालू सहित कई ख्याति प्राप्त खिलाड़ी टिहरी झील में प्रतिस्पर्धा करते हुए दिखेंगे।

#TopNews Sports Top News Top Stories
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Onnu

Related Posts

पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे

August 18, 2026

उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी

August 17, 2026

राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव

August 15, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
  • yuca2022-side.jpg
Latest News
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
Don't Miss

पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे

By OnnuAugust 18, 20260

ऋषिकेश। ऋषिकेश के वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक जागरण के लंबे समय तक प्रभारी रहे हरीश…

उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी

August 17, 2026

राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव

August 15, 2026

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा

April 17, 2024

Subscribe to Updates

Get the latest news from Pauri Times about Uttarakhand.

Contact Us

Address
192-Racecourse, Near Officer's Hostal,
Dehradun, Uttarakhand-248001

Whatsapp:
+91-8800006688

Landline:
0135-2720074

टॉप स्टोरीज
Live visitors
419
1965
Visitors Today
3973206
Total
Visitors
Facebook Twitter Instagram YouTube
  • होम
  • हमारे बारे में
  • उत्तराखंड न्यूज़
  • मेरा गाँव
  • नौकरी /करियर
  • अच्छी खबर
  • विशेष
© 2026 Pauri Times. Developed by GlowviaTech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.