जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर बड़ा हमला हुआ है. बताया गया है कि आबे को भाषण के बीच गोली मारी गई, NHK की रिपोर्ट के अनुसार जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर नारा शहर में ये हमला हुआ. जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
वहीं आबे पर हुए हमले के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुःख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ” मेरे प्रिय मित्र शिंजो आबे पर हुए हमले से व्यथित हूं। हमारी दुआएं और प्रार्थनाएं उनके, उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।”
इसी बीच शिंजो आबे को गोले लगने के बाद जापान के पीएम फुमियो किशिदा अपना कैम्पेन छोड़कर टोक्यो के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम हेलिकॉप्टर से टोक्यो लौट रहे हैं। उनके साथ अन्य मंत्री भी हैं।