मानसा से विधायक बने डॉ. विजय सिंगला जो कि पेशे से डेंटल सर्जन हैं व मान की कैबिनेट में वे स्वास्थ्य विभाग देख रहे थे,भगवंत मान सरकार ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने मंत्री को बर्खास्त कर दिया।साथ ही आम आदमी पार्टी से भी सिंगला के निष्कासन की तैयारी की जा रही है। सिंगला को गिरफ्तार करने के बाद मोहाली के फेज 8 पुलिस स्टेशन में लाया गया है।
देश के इतिहास में दूसरी बार एक मुख्यमंत्री ने सीधे अपने मंत्री पर कड़ी कार्रवाई की है।डॉ. विजय सिंगला ने अपनी बीडीएस की शिक्षा राजिंदरा मेडिकल कॉलेज पटियाला से पूरी की। डॉ. सिंगला ने मानसा से कांग्रेस के प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला को 60 हजार से अधिक वोटों से हराया था।
सिंगला अधिकारियों से ठेके पर एक पर्सेंट कमीशन की मांग कर रहे थे। शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें बर्खास्त कर दिया।