Pauri TimesPauri Times
  • होम
  • उत्तराखंड न्यूज़
    • गढ़वाल मंडल न्यूज़
      • चमोली न्यूज़
      • उत्तरकशी न्यूज़
      • देहरादून न्यूज़
      • पौढ़ी गढ़वाल न्यूज़
      • टिहरी गढ़वाल न्यूज़
      • हरिद्वार न्यूज़
      • रुद्रप्रयाग न्यूज़
    • कुमाऊं मंडल
      • नैनीताल न्यूज़
      • अल्मोड़ा न्यूज़
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत न्यूज़
      • उधम सिंह नगर न्यूज़
      • बागेश्वर न्यूज़
  • मेरा गाँव
  • अच्छी खबर
  • विशेष बातचीत (इंटरव्यू)
  • पहाड़ की बात
  • नौकरी /करियर
  • खेल
  • ज्‍योतिष
  • साहित्य और संस्कृति

Subscribe to Updates

Get the latest news from Pauri Times about Uttarakhand.

Facebook Twitter Instagram
ताज़ा ख़बर
  • पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
  • उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
  • राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
  • सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
  • प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
  • रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
  • उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
  • पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
  • झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
  • उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना
Facebook Twitter Instagram YouTube
Pauri TimesPauri Times
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड न्यूज़
    • गढ़वाल मंडल न्यूज़
      • चमोली न्यूज़
      • उत्तरकशी न्यूज़
      • देहरादून न्यूज़
      • पौढ़ी गढ़वाल न्यूज़
      • टिहरी गढ़वाल न्यूज़
      • हरिद्वार न्यूज़
      • रुद्रप्रयाग न्यूज़
    • कुमाऊं मंडल
      • नैनीताल न्यूज़
      • अल्मोड़ा न्यूज़
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत न्यूज़
      • उधम सिंह नगर न्यूज़
      • बागेश्वर न्यूज़
  • मेरा गाँव
  • अच्छी खबर
  • विशेष बातचीत (इंटरव्यू)
  • पहाड़ की बात
  • नौकरी /करियर
  • खेल
  • ज्‍योतिष
  • साहित्य और संस्कृति
Pauri TimesPauri Times
Home » सरकार का देश में सूरजमुखी के क्षेत्र व उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर
Top News

सरकार का देश में सूरजमुखी के क्षेत्र व उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर

WebmasterBy WebmasterApril 1, 2022Updated:April 1, 2022No Comments3 Mins Read
sunflower
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार का देश में सूरजमुखी (सनफ्लावर) के क्षेत्र और उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर है। इस संबंध में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राज्य सरकारों तथा संबंधित विशेषज्ञों के साथ एक बैठक में विस्तृत विचार-विमर्श किया। बैठक में श्री तोमर ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश में दलहन-तिलहन और राष्ट्रीय आयल पाम मिशन प्रारंभ किया गया है, उसी तरह सूरजमुखी को भी योजनाबद्ध ढंग से बढ़ावा दिया जाएगा। राज्यों व विशेषज्ञों के सुझावों का अध्ययन कर उसके आधार पर इस संबंध में विस्तृत कार्ययोजना बनाई जाएगी। उन्होंने घोषणा की कि सभी प्रमुख राज्य सरकारों और उद्योग, बीज संघों आदि जैसे हितधारकों तथा कृषि आयुक्त व अन्य संबंधित अधिकारियों की एक उप-समिति आगे की रूपरेखा बनाएगी। उन्होंने राज्यों से सूरजमुखी के उत्पादन को बढ़ाने का आग्रह करते हुए राज्य सरकारों को बीज, उद्योगों को सूक्ष्म सिंचाई सहायता आदि जैसे के समर्थन का आश्वासन भी दिया।

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर की अध्यक्षता में, नई दिल्ली स्थित कृषि भवन हुई इस उच्चस्तरीय बैठक में उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, तमिलनाडु सहित अन्य राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया, वहीं तिलहन क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण हितधारकों, जैसे राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड, नेशनल सीड्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, फेडरेशन ऑफ सीड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया सहित निजी क्षेत्र के उद्यमियों आदि के साथ भी केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने बातचीत की। बैठक में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री कैलाश चौधरी व सुश्री शोभा करंदलाजे तथा कृषि सचिव श्री संजय अग्रवाल भी उपस्थित थे। संयुक्त सचिव श्रीमती शुभा ठाकुर ने बैठक का संचालन करते हुए सूरजमुखी के क्षेत्र और उत्पादन पर प्रकाश डाला। सूरजमुखी महत्वपूर्ण तिलहन फसलों में से एक है, जिसे प्रमुख रूप से कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में उगाया जाता है। सूरजमुखी के क्षेत्र की गुंजाइश अन्य राज्यों में भी है, जैसे बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ आदि।

बैठक में, उ.प्र. सरकार ने सूक्ष्म सिंचाई के समर्थन से सूरजमुखी क्षेत्र विस्तार में रुचि दिखाते हुए कहा कि सरसों की सफलता के मॉडल को सूरजमुखी के लिए दोहराने की जरूरत है। कर्नाटक, किसानों की आय बढ़ाने के लिए सुनिश्चित सिंचाई सुविधा के साथ सीमांत भूमि में, विशेषकर रबी मौसम में क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम जारी रखने के लिए तैयार है। कर्नाटक सरकार ने राज्य के पश्चिमी घाट क्षेत्र में प्रमुख फसलों जैसे अरहर, सोयाबीन, मक्का की इंटरक्रॉपिंग के साथ सोयाबीन की खेती की भी वकालत की तथा बाजरा कार्यक्रम के पैटर्न पर सूरजमुखी क्षेत्र के विस्तार में रुचि दिखाई। आंध्र प्रदेश ने धान क्षेत्र में टीआरएफए भूमि के विस्तार द्वारा सूरजमुखी की खेती में रुचि दिखाई, विशेष रूप से जहां बोरवेल स्थापित हैं। वहीं, पंजाब धान के रकबे को डायवर्जन कर क्षेत्रविस्तार के लिए तैयार है। हरियाणा ने लगभग 30000 एकड़ के आलू परती क्षेत्र में क्षेत्र विस्तार की योजना बनाई है। तिलहन क्षेत्र के महत्वपूर्ण हितधारकों ने सूरजमुखी के लिए अलग मिनी-मिशन, बीज उपलब्धता, रोग-कीट नियंत्रण, बाजार समर्थन एवं बीमा सहायता के लिए अनुरोध किया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Webmaster
  • Website

Related Posts

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा

April 17, 2024

सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन

April 17, 2024

प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज

April 17, 2024

Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
  • yuca2022-side.jpg
Latest News
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
Don't Miss

पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे

By OnnuAugust 18, 20260

ऋषिकेश। ऋषिकेश के वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक जागरण के लंबे समय तक प्रभारी रहे हरीश…

उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी

August 17, 2026

राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव

August 15, 2026

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा

April 17, 2024

Subscribe to Updates

Get the latest news from Pauri Times about Uttarakhand.

Contact Us

Address
192-Racecourse, Near Officer's Hostal,
Dehradun, Uttarakhand-248001

Whatsapp:
+91-8800006688

Landline:
0135-2720074

टॉप स्टोरीज
Live visitors
560
3639
Visitors Today
3997594
Total
Visitors
Facebook Twitter Instagram YouTube
  • होम
  • हमारे बारे में
  • उत्तराखंड न्यूज़
  • मेरा गाँव
  • नौकरी /करियर
  • अच्छी खबर
  • विशेष
© 2026 Pauri Times. Developed by GlowviaTech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.