उत्तराखंड चुनाव का इतिहास रहा है कि जब भी सरकार बनी गंगोत्री विधान सभा जीतने वाले दल की ही बनी और परिणाम आने तक सभी दलों की निगाहें गंगोत्री विधान सभा पर रहती थी I अबकि बार भी इस बात की पुनरावृति हुई, भाजपा का प्रत्याशी जीता व सरकार बन गयी I
“गंगोत्री विधानसभा से जिस भी पार्टी का प्रत्याशी जीता सरकार उसी की बनी” मिथक एक बार फिर सच साबित हुआ
गंगोत्री विधानसभा से अबकी बार भाजपा के प्रत्याशी सुरेश सिंह चौहान ने जीत दर्ज की

