फरीदकोट – कोटकपूरा के नजदीकी गांव पंजगराई खुर्द के पास गुरुवार-शुक्रवार की रात 2 बजे टाटा एस और ट्राले की टक्कर हो गई। हादसे में दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।घायलों को कोटकपूरा व फरीदकोट के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सभी लोग मुक्तसर के गांव मराड कलां के रहने वाले हैं और बाघा पुराना के गांव निगाहा में धार्मिक स्थल से माथा टेकने के बाद टाटा एस गाड़ी में सवार होकर वापस लौट रहे थे। पंजगराई खुर्द के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्राला ने उनको टक्कर मार दी।मृतकों की पहचान सुखदेव राज (38) लवप्रीत (22) कर्मजीत कौर (36) पत्नी सुरेश कुमार, कर्मजीत कौर (35) पत्नी सुखचैन सिंह, दीपक कुमार (27) के तौर पर हुई है। सभी मृतक मुक्तसर के गांव मराड़ कलां के रहने वाले थे।
ताज़ा ख़बर
- पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
- उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
- राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
- सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
- प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
- रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
- उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
- पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
- झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
- उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

