मुंबई –बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ फरवरी में देशभर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों की खूब सराहना मिली है। इसके साथ ही फिल्म में यामी के अभिनय प्रदर्शन की भी जमकर तारीफ हुई है। यह फिल्म कश्मीर में आतंकवाद के बढ़ने और इसके खिलाफ लड़ाई पर आधारित है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है। आदित्य सुहास जंभाले के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आर्टिकल 370′ पहले दिन से ही तारीफें लूट रही है।’आर्टिकल 370’ इस साल की सुपरहिट फिल्मों में शामिल हो चुकी है। ‘आर्टिकल 370’ एक हाई-ऑक्टेन, एक्शन पॉलिटिकल ड्रामा है, जो ‘आर्टिकल 370’ को अप्रभावी बनाकर कश्मीर में आतंकवाद को खत्म करने के इर्द-गिर्द घूमती है। जियो स्टूडियो और बीजी 62 स्टूडियो की फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पांच सप्ताह के अंत में 81.02 करोड़ रुपये और वर्डवाइड 109.70 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह से फिल्म ने अपना एक और सफल सप्ताह पूरा कर लिया है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी सिद्धार्थ दीना वसानी ने की थी और संपादन शिवकुमार वी पणिक्कर ने किया था। फिल्म में प्रियामणि, अरुण गोविल और किरण करमरकर भी अहम रोल निभा रहे हैं।
ताज़ा ख़बर
- पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
- उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
- राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
- सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
- प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
- रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
- उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
- पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
- झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
- उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

