देहरादून – मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम के निर्देशों के क्रम में निर्वाचन कार्यालय में तैनात वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा राजधानी देहरादून में कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर मतदाता शपथ आयोजित कर जनजागरुकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इसी क्रम में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने डीएवी कॉलेज, देहरादून में जाकर मतदाता शपथ एवं जन जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने रितिका चिल्ड्रन एकेडमी, केदारपुरम व दून यूनिवर्सिटी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह ने लक्खीबाग स्थित प्राइमरी विद्यालय व उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुश्री मुक्ता मिश्र ने उच्च प्राथमिक विद्यालय राजीवनगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
ताज़ा ख़बर
- पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
- उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
- राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
- सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
- प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
- रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
- उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
- पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
- झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
- उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

