नई दिल्ली – पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में एक पुरानी बिल्डिंग गिरने की खबर है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना देर रात की है। पुलिस को 2:16 बजे घटना की सूचना मिली थी।इलाके के पुलिस उपायुक्त जॉय टिर्की ने बताया कि इस हादसे में दो श्रमिकों अरशद (30) और तौहीद (20) की मौत हो गई और एक अन्य श्रमिक रेहान (22) की हालत गंभीर है और उसका इलाज किया जा रहा है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी,आगे की जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक घटना की सूचना देर रात 2:16 बजे मिली। इमारत की पहली मंजिल खाली थी जबकि ग्राउंड फ्लोर का इस्तेमाल जींस कटिंग के लिए किया जा रहा था। बिल्डिंग गिरने के साथ ही तीन लोग उसके मलबे में दब गये। तीनों को गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां दो श्रमिकों को मृत घोषित कर दिया गया। एक शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि बिल्डिंग के मालिक का नाम शाहिद है। उसकी तलाश की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।
ताज़ा ख़बर
- पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
- उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
- राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
- सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
- प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
- रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
- उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
- पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
- झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
- उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

