चंडीगढ़ – दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की माता ने रविवार को एक बेटे को जन्म दिया था। परिवार बच्चे के जन्म का जश्न मना भी नहीं पाया था कि एक टेंशन ने उन्हें घेर लिया। दरअसल मूसेवाला की मां चरण कौर ने 58 साल की उम्र में इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) तकनीक का सहारा लेकर बच्चे को जन्म दिया था। भारत में आईवीएफ के लिए अधिकतम उम्र 50 वर्ष निर्धारित होने के कारण चरण कौर विदेश से इस तकनीक के जरिए गर्भवती हुईं थीं। अब इस मामले में परिजनों को लीगल नोटिस भेजने की बात सामने आई है। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि पंजाब सरकार के अधिकारी उन्हें परेशान कर रहे थे और उनसे सवाल कर रहे थे कि क्या नवजात बच्चा जायज है।इस वीडियो में बलकौर सिंह कह रहे हैं कि वाहेगुरु के आशीर्वाद से हमें हमारा शुभदीप वापस मिला, लेकिन सरकार परेशान कर रही है और वे बच्चे से संबंधित दस्तावेज पेश करने के लिए कह रहे हैं। वे यह साबित करने के लिए कह रहे हैं कि बच्चा वैध है या नहीं। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से अनुरोध किया कि वे मां और बच्चे का इलाज पूरा होने दें, और फिर वह उनके मानदंडों का पालन करेंगे और सभी सवालों के जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि आईवीएफ प्रक्रिया के लिए सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया था और वह दस्तावेज भी प्रस्तुत करेंगे।
ताज़ा ख़बर
- पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
- उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
- राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
- सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
- प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
- रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
- उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
- पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
- झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
- उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

