अजमेर – राजस्थान के अजमेर में एक बड़ा रेल हादसा हो गया। जिले के मदार रेलवे स्टेशन के पास साबरमती-आगरा सुपरफास्ट ट्रेन के चार डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गए। हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। घटना देर रात एक बजे की बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए अजमेर स्टेशन भेजा गया है।हादसे के बाद इस रूट पर 5 ट्रेनें रद्द की गई हैं और दो का रूट बदला गया है। हादसे के कारणों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। अजमेर के मदार में होम सिग्नल के पास सुपरफास्ट साबरमती एक्सप्रेस रविवार रात डिरेल हो गई थी, जिसके कारण इंजन और चार जनरल कोच पटरी से उतर गए। रेलवे ने अजमेर जंक्शन पर हेल्पलाइन नंबर 0145-2429642 जारी कर हेल्प डेस्क बनाया है। हालांकि अभी हादसे का कारण सामने नहीं आया है लेकिन जिस ट्रैक पर एक्सप्रेस ट्रेन डिरेल हुई है उसके बगल के ट्रैक पर मालगाड़ी थी। यात्रियों को अजमेर रेलवे स्टेशन भेजा गया है। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर पश्चिम रेलवे, कैप्टन शशिकिरण ने बताया कि ट्रैक रेस्टोरेशन का काम किया जा रहा है। डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है।
ताज़ा ख़बर
- पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
- उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
- राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
- सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
- प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
- रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
- उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
- पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
- झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
- उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

