नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरा भारत, मेरा परिवार कैंपेन की शुरुआत की है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें कैंपेन का थीम गीत जारी किया गया है। आज ही चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान करने वाला है। इस कैंपेन के तहत साझा किए गए वीडियो में मोदी सरकार की किसान सम्मान निधि योजना, हर घर नल योजना, उज्जवला योजना और पीएम आवास योजना जैसी योजनाओं को दिखाया गया है।बीते दिनों राजद चीफ लालू प्रसाद यादव के परिवारवाद वाले बयान का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने एक जनसभा के दौरान कहा था कि देश के 140 करोड़ लोग ही मेरा परिवार हैं। इसके बाद भाजपा नेताओं ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिखना भी शुरू कर दिया था।
ताज़ा ख़बर
- पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
- उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
- राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
- सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
- प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
- रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
- उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
- पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
- झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
- उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

