लखनऊ – मौसम ने यू-टर्न ले लिया है। धूप की भविष्यवाणी के बीच गुरुवार की सुबह कोहरे में लिपटी हुई दिखी। राजधानी लखनऊ सहित अवध के कई जिलों में कोहरा देखने को मिला। लखनऊ में दृश्यता 50 मीटर तक रही। यूपी में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। प्रदेश में बुधवार को कई स्थानों पर बारिश हुई। यह बारिश कहीं ज्यादा तो कहीं कम हुई। हालांकि बारिश के चलते तापमान नीचे नही लुढ़का। बारिश-बदली के बावजूद पारे का चढ़ना जारी है। प्रदेश में दिन का तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 17.5 डिग्री तक पहुंच गया। सबसे ज्यादा बारिश बलिया में 14.2 रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग का कहना है कि बृहस्पतिवार से आसमान साफ रहेगा। हालांकि रात की ठंड बरकरार रहेगी।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक प्रदेश में 18 फरवरी से फिर बारिश के आसार हैं। पश्चिमी यूपी से इसकी शुरूआत होगी और 19 फरवरी को पूर्वी यूपी तक बारिश दस्तक देगी। रात के मौसत में तीन डिग्री तक पारा में गिरावट होगी। बुधवार को आजमगढ़, गोरखपुर, चित्रकूट, प्रयागराज और वाराणसी समेत अन्य जिलों में बारिश हुई।
ताज़ा ख़बर
- पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
- उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
- राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
- सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
- प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
- रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
- उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
- पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
- झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
- उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

