कोटा – राजस्थान में शुक्रवार को एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। कोटा रेलवे जंक्शन के पास शुक्रवार देर रात जोधपुर-भोपाल पैसेंजर ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया और कई यात्री डिब्बे से कूद गए। रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के समय तेज आवाज सुनाई दी, जिससे यात्री सहम गए। सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारी और बचाव टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हैl पैसेंजर ट्रेन शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे जोधपुर से भोपाल के लिए रवाना हुई थी। कोटा पहुंचने पर हादसा हो गया, जिसके कारण रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनों को दूसरे ट्रैक पर डायवर्ट करना पड़ा। खबर है कि रेलवे ट्रैक को बहाल कर दिया गया है और ट्रेन अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई है।
ताज़ा ख़बर
- पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
- उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
- राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
- सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
- प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
- रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
- उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
- पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
- झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
- उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

