पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के पांचवें धाम के रूप में प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुंचकर पूजा अर्चना की तथा देश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11.40 बजे शौकियाथल पहुंचे। इसके पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सड़क मार्ग से जागेश्वर धाम पहुंचे। 124 मंदिरों के समूह जागेश्वर धाम में उन्होंने सर्वप्रथम जागेश्वर गर्भगृह में करीब 7 मिनट तक पूजा कर बाबा जागेश्वर के दर्शन किए। इसके पश्चात पुष्टिमता, महामृत्युंजय तथा केदारनाथ में पूजा अर्चना की। इसके पश्चात मंदिर परिसर की परिक्रमा करते हुए अर्धनारेश्वर वृक्ष का अवलोकन किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तांबे से बना वाद्य यंत्र तुरही, ताम्र जागेश्वर तथा डमरू उपहार स्वरूप भेंट किया। फ्लीट मार्ग में प्रधानमंत्री ने स्थानीय लोगों का कार से उतरकर अभिवादन स्वीकार किया।
ताज़ा ख़बर
- पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
- उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
- राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
- सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
- प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
- रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
- उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
- पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
- झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
- उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

