उत्तरकाशी – उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बुधवार सुबह बड़ा हादसा होने से बच गया। देहरादून-सुवाखोली-मोरियाना-उत्तरकाशी रोड पर एक रोडवेज बस सड़क से उतरकर पेड़ पर अटक गई। बस में 21 सवारियां थी। बस को नीचे गिरता देख सवारियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि सभी सवारियां सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस संख्या UK 07 GA 3246 सुबह करीब साढ़े पांच बजे देहरादून से उत्तरकाशी के लिए चली थी। तभी मुरैना के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और खाई की तरफ चली गई। गनीमत रही कि बस वहां नीचे पेड़ पर अटक गई और खाई में नहीं गिरी। सूचना मिलते ही थाना छाम और थत्युड़ पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और यात्रियों को बस से निकाला। टीम का कहना है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सवारियों को अन्य वाहनों से उत्तरकाशी भेजा गया।
ताज़ा ख़बर
- पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
- उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
- राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
- सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
- प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
- रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
- उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
- पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
- झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
- उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

