मनोरंजन – ओम राउत की माइथोलॉजिकल ड्रामा आदिपुरुष का बज बना हुआ है। फिल्म को रिलीज होने में अब बस चार दिन रह गए। इसके साथ ही आदिपुरुष की एडवांस बुकिंग भी चर्चा बटोर रही है।
बन सकती है हाईएस्ट ओपनिंग फिल्म
आदिपुरुष के दूसरे दिन की एडवांस बुकिंग शानदार है। फिल्म का हिंदी वर्जन एडवांस बुकिंग में ज्यादा से ज्यादा आंकड़े पार करने की कोशिश कर रहा है। अगर फिल्म ने आने वाले चार दिनों में इस दर से टिकट बेची तो ये हिंदी वर्जन में कोरोना के बाद सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन सकती है।

