Pauri TimesPauri Times
  • होम
  • उत्तराखंड न्यूज़
    • गढ़वाल मंडल न्यूज़
      • चमोली न्यूज़
      • उत्तरकशी न्यूज़
      • देहरादून न्यूज़
      • पौढ़ी गढ़वाल न्यूज़
      • टिहरी गढ़वाल न्यूज़
      • हरिद्वार न्यूज़
      • रुद्रप्रयाग न्यूज़
    • कुमाऊं मंडल
      • नैनीताल न्यूज़
      • अल्मोड़ा न्यूज़
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत न्यूज़
      • उधम सिंह नगर न्यूज़
      • बागेश्वर न्यूज़
  • मेरा गाँव
  • अच्छी खबर
  • विशेष बातचीत (इंटरव्यू)
  • पहाड़ की बात
  • नौकरी /करियर
  • खेल
  • ज्‍योतिष
  • साहित्य और संस्कृति

Subscribe to Updates

Get the latest news from Pauri Times about Uttarakhand.

Facebook Twitter Instagram
ताज़ा ख़बर
  • पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
  • उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
  • राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
  • सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
  • प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
  • रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
  • उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
  • पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
  • झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
  • उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना
Facebook Twitter Instagram YouTube
Pauri TimesPauri Times
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड न्यूज़
    • गढ़वाल मंडल न्यूज़
      • चमोली न्यूज़
      • उत्तरकशी न्यूज़
      • देहरादून न्यूज़
      • पौढ़ी गढ़वाल न्यूज़
      • टिहरी गढ़वाल न्यूज़
      • हरिद्वार न्यूज़
      • रुद्रप्रयाग न्यूज़
    • कुमाऊं मंडल
      • नैनीताल न्यूज़
      • अल्मोड़ा न्यूज़
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत न्यूज़
      • उधम सिंह नगर न्यूज़
      • बागेश्वर न्यूज़
  • मेरा गाँव
  • अच्छी खबर
  • विशेष बातचीत (इंटरव्यू)
  • पहाड़ की बात
  • नौकरी /करियर
  • खेल
  • ज्‍योतिष
  • साहित्य और संस्कृति
Pauri TimesPauri Times
Home » गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की ली बैठक
Top News

गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की ली बैठक

OnnuBy OnnuMay 2, 2023No Comments4 Mins Read
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रुद्रप्रयाग: गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक ली। उन्होंने विभागवार प्रगति समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनसे संबंधित योजनाओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय व गुणवत्ता के साथ पूर्ण करते हुए योजनाओं का लाभ आम जनमानस को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक के दौरान मा. सांसद ने सड़क निर्माणदायी संस्था पीएमजीएसवाई, राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, समाज कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास आदि विभागों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने सड़क निर्माणदायी संस्था के अधिकारियों को निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए।इसी तरह जल जीवन मिशन के अंतर्गत द्वितीय फेज के कार्यों की प्रगति समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम व जल संस्थान को निर्देश दिए हैं कि जनसंख्या के आधार पर द्वितीय फेज में टैंक निर्माण के कार्य किए जाएं तथा घटते जलस्रोतों को ध्यान में रखते हुए पानी के टैंक ऊंचाई वाले स्थान पर तैयार किए जाएं जहां से सभी ग्रामीणों को पानी सुगमता से उपलब्ध हो सके।महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना की समीक्षा के दौरान 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराते हुए कार्य करने वाले व्यक्तियों का समय से भुगतान करने के निर्देश दिए।

सर्व शिक्षा अभियान की समीक्षा के दौरान उन्होंने विद्यालयों में बच्चों को दिए जा रहे मिड डे मील में भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए तथा सभी विद्यालयों में किचेन गार्डन में भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि कृषि एवं उद्यानीकरण के क्षेत्र में मोटे अनाज एवं लोकल प्रोडक्ट पर विशेष ध्यान देते हुए इसे बढ़ाने पर जोर दिया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वर्तमान में केदारनाथ धाम यात्रा के दृष्टिगत आने वाले तीर्थ यात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो इस पर विशेष ध्यान रखने को कहा तथा सभी एमआरपी में पर्याप्त स्टाफ व दवा रखने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन व पुलिस केदारनाथ यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित कराने के लिए बेहतर ढंग से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने यात्रा में तैनात अधिकारियों से आगे भी यात्रा व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित कराने को कहा ताकि आ रहे तीर्थ यात्रियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी एवं असुविधा न हो।पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों की प्रगति पर मा. सांसद द्वारा संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ आम जनमानस को उपलब्ध कराए जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन की सराहना की। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मा. सांसद को आश्वस्त करते हुए कहा कि बैठक के दौरान उनके द्वारा जो भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं उनका संबंधित विभागीय अधिकारियों से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने पीपीटी के माध्यम से मा. सांसद को जनपद में संचालित हो रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पूर्व में दिए गए निर्देशों की प्रगति से अवगत कराते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा के तहत मानव सृजन दिवस, निर्धारित समूह गठन लक्ष्य, समाज कल्याण विभाग द्वारा वितरित होने वाली पेंशन, स्वजल के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन, शिक्षा, स्वास्थ्य व बाल विकास आदि विभागीय योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी।बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमरदेई शाह, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री महावीर सिंह पंवार, ब्लाॅक प्रमुख ऊखीमठ श्वेता पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवान, प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. एचसीएस मार्तोलिया, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आशीष रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद प्रसादद सिमल्टी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्र, अधिशासी अभियंता जल संस्थान अनीश पिल्लई, जल निगम नवल कुमार, सिंचाई पीएस बिष्ट, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र एचसी हटवाल, सेवायोजन अधिकारी कपिल पांडे, विद्युत, पीएमजीएसवाई, लोनिवि, एनएच आदि सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी-कर्मचारी व जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

#TopNews Top News Top Stories
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Onnu

Related Posts

पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे

August 18, 2026

उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी

August 17, 2026

राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव

August 15, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
  • yuca2022-side.jpg
Latest News
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
Don't Miss

पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे

By OnnuAugust 18, 20260

ऋषिकेश। ऋषिकेश के वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक जागरण के लंबे समय तक प्रभारी रहे हरीश…

उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी

August 17, 2026

राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव

August 15, 2026

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा

April 17, 2024

Subscribe to Updates

Get the latest news from Pauri Times about Uttarakhand.

Contact Us

Address
192-Racecourse, Near Officer's Hostal,
Dehradun, Uttarakhand-248001

Whatsapp:
+91-8800006688

Landline:
0135-2720074

टॉप स्टोरीज
Live visitors
412
2314
Visitors Today
3981857
Total
Visitors
Facebook Twitter Instagram YouTube
  • होम
  • हमारे बारे में
  • उत्तराखंड न्यूज़
  • मेरा गाँव
  • नौकरी /करियर
  • अच्छी खबर
  • विशेष
© 2026 Pauri Times. Developed by GlowviaTech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.