देहरादून – 10 अप्रैल से देहरादून में पूर्व सैनिक और सैनिक विधवाओं के पुत्रों को सेना/अर्द्धसैनिक/पुलिस बल में भर्ती के लिए निःशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण दिया जायेगा।
जिला सैनिक कल्याण, पुनर्वास अधिकारी टिहरी गढ़वाल कर्नल योगेन्द्र कुमार (अ.प्रा.) ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 अप्रैल 2023 से 3 जून 2023 तक देहरादून में पूर्व सैनिक, सैनिक विधवाओं के पुत्रों को सेना/अर्द्धसैनिक/पुलिस बल में भर्ती के लिए निःशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण संचालित किया जायेगा।उन्होंने कहा कि जनपद टिहरी के इच्छुक युवा अभ्यर्थी 7 अप्रैल तक जिला सैनिक कल्याण, पुनर्वास कार्यालय टिहरी में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण और पुनर्वास कार्यालय टिहरी गढ़वाल के दूरभाष नम्बर 01376234145 से सम्पर्क किया जा सकता है।

