देहरादून। नोडल अधिकारी जल शक्ति अभियान संयुक्त सचिव भारत सरकार धर्मेन्द्र कुमार ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनपद में संचालित जल शक्ति मिशन अन्तर्गत रेन हार्वेस्टिंग कार्यों की समीक्षा बैठक ली। मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने संयुक्त सचिव भारत सरकार का स्वागत करते हुए समस्त विभागीय अधिकारियों से परिचय करवाया। मुख्य विकास अधिकारी ने ‘कैच द रेन’ वाटर हार्वेस्टिंग के अन्तर्गत किए गए कार्यों तथा संचालित किए जा रहे कार्यों की जानकारी संयुक्त सचिव भारत सरकार को दी। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्रजेन्टेशन के माध्यम से ‘रेन हार्वेस्टिंग कार्यों की जानकारी दी। नोडल अधिकारी जल शक्ति अभियान संयुक्त सचिव भारत सरकार 3 दिन के भ्रमण कार्यक्रम के तहत् जल शक्ति अभियान के अन्तर्गत किए गए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।नोडल अधिकारी जल शक्ति अभियान संयुक्त सचिव भारत सरकार धर्मेन्द्र कुमार ने निर्देशित किया कि विभाग द्वारा किए गए कार्यों की प्रत्येक स्थल की जीओ टैगिंग कराएं तथा विभाग को यूजर आईडी पासवर्ड जारी करें, जिससे कार्य पूर्ण होते ही वेबाईड पर अपलोड करें। उन्होंने कहा कि जनपदों में भ्रमण का उद्देश्य किए गए कार्यों में यदि कहीं सुधार की आवश्यकता है उसको देखकर सुधार करना है। उन्होंने कहा कि नए भवन के निर्माण हेतु नक्शे पास करते समय रेन वाटर हार्वेस्टिंग की अनिर्वायता रखी जाए।

		
