बॉलीवुड – बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ 23 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ‘पठान’ को लोगों ने खूब पसंद किया था और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े। इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का और वर्ल्डवाइड 1000 करोड से ज्यादा का कलेक्शन किया था। शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ को मई में बांग्लादेश में भी रिलीज की गई थी। अब इस फिल्म को जापान में रिलीज किया जाएगा।
शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ 1 सिंतबर, 2023 को जापान में रिलीज होगी। इसकी पुष्टि जापानी वेबसाइट सिनेमा कैफ ने की है। वेबसाइट के मुताबिक, ‘ये निर्णय लिया गया है कि इतिहास की 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म और साल 2023 की नंबर 1 भारतीय बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान शुक्रवार यानी 1 सितंबर को रिलीज होगी।’ बताते चलें कि सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘पठान’ में शाहरुख खान के अलावा जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ में सलमान खान ने कैमियो भी किया था। जिसके चलते फैंस को ये फिल्म और भी ज्यादा पसंद आई थी।