Pauri TimesPauri Times
  • होम
  • उत्तराखंड न्यूज़
    • गढ़वाल मंडल न्यूज़
      • चमोली न्यूज़
      • उत्तरकशी न्यूज़
      • देहरादून न्यूज़
      • पौढ़ी गढ़वाल न्यूज़
      • टिहरी गढ़वाल न्यूज़
      • हरिद्वार न्यूज़
      • रुद्रप्रयाग न्यूज़
    • कुमाऊं मंडल
      • नैनीताल न्यूज़
      • अल्मोड़ा न्यूज़
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत न्यूज़
      • उधम सिंह नगर न्यूज़
      • बागेश्वर न्यूज़
  • मेरा गाँव
  • अच्छी खबर
  • विशेष बातचीत (इंटरव्यू)
  • पहाड़ की बात
  • नौकरी /करियर
  • खेल
  • ज्‍योतिष
  • साहित्य और संस्कृति

Subscribe to Updates

Get the latest news from Pauri Times about Uttarakhand.

Facebook Twitter Instagram
ताज़ा ख़बर
  • रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने अपने सरकारी आवास पर प्रधानमंत्री मोदी से ‘निजी मुलाकात’ की
  • मुंबई-हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश का कहर
  • मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने दिए बैठक के दौरान निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी ने गोपेश्वर में मॉर्निंग वॉक के दौरान स्थानीय जनता से भेंट की
  • मुख्यमंत्री धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की
  • आज से तीन दिन के विदेश दौरे पर पीएम मोदी
  • बारिश के कारण आठवीं तक के स्कूलों में छुट्टी
  • पुरानी पेंशन की मांग को लेकर सरकारी कर्मचारियों ने सरकार पर दबाव बनाना जारी रखा है
  • बदरीनाथ विधानसभा में सीएम धामी ने किया चुनाव प्रचार
  • बंद सड़कों को यथाशीघ्र खोला जाएः विनोद कुमार सुमन
  • मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में सचिव सिंचाई डॉ. आर. राजेश कुमार ने बांध स्थल का निरीक्षण किया
  • मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल माध्यम से भारी बारिश के बाद परिस्थिति की जानकारी ली
Facebook Twitter Instagram YouTube
Pauri TimesPauri Times
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड न्यूज़
    • गढ़वाल मंडल न्यूज़
      • चमोली न्यूज़
      • उत्तरकशी न्यूज़
      • देहरादून न्यूज़
      • पौढ़ी गढ़वाल न्यूज़
      • टिहरी गढ़वाल न्यूज़
      • हरिद्वार न्यूज़
      • रुद्रप्रयाग न्यूज़
    • कुमाऊं मंडल
      • नैनीताल न्यूज़
      • अल्मोड़ा न्यूज़
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत न्यूज़
      • उधम सिंह नगर न्यूज़
      • बागेश्वर न्यूज़
  • मेरा गाँव
  • अच्छी खबर
  • विशेष बातचीत (इंटरव्यू)
  • पहाड़ की बात
  • नौकरी /करियर
  • खेल
  • ज्‍योतिष
  • साहित्य और संस्कृति
Pauri TimesPauri Times
Home » नीति आयोग 21 मार्च को वूमेन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवार्ड्स के 5वें संस्करण का आयोजन करेगा
Top News

नीति आयोग 21 मार्च को वूमेन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवार्ड्स के 5वें संस्करण का आयोजन करेगा

WebmasterBy WebmasterMarch 20, 2022Updated:March 20, 2022No Comments3 Mins Read
women-transforming-India-award
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नीति आयोग का महिला उद्यमिता मंच (डब्ल्यूईपी) 21 मार्च 2022 को वूमेन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवार्ड्स (डब्ल्यूटीआई) के पांचवें संस्करण का आयोजन कर रहा है।

इस वर्ष, भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष का उत्सव मनाने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में, डब्ल्यूटीआई पुरस्कार 75 महिलाओं को ‘सशक्त और समर्थ भारत’ के लिए उनके योगदान का उत्सव मनाने के लिए प्रदान किए जाएंगे।

एकजुटता और गठबंधन के प्रदर्शन में, यह पुरस्कार महिलाओं के समान रूप से असाधारण समूह द्वारा दिए जाएंगे। इस समूह में पुद्दुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी; संयुक्त राष्ट्र की पूर्व सहायक महासचिव लक्ष्मी पुरी; डॉ. टेसी थॉमस, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ में वैमानिकी प्रणाली की महानिदेशक, भारतीय स्टेट बैंक की पूर्व अध्यक्ष अरुंधति भट्टाचार्य; नैसकॉम की अध्यक्ष देबजानी घोष; विख्यात गायिका इला अरुण,; दूरदर्शन समाचार की पूर्व समाचार प्रस्तोता सलमा सुल्तान; अपोलो हॉस्पिटल्स की संयुक्त प्रबंध निदेशक डॉ. संगीता रेड्डी; और दा मिलानो लेदर्स की प्रबंध निदेशक शिवानी मलिक शामिल हैं।

स्पोर्ट्स चैंपियन और ट्रैक एंड फील्ड एथलीट शाइनी विल्सन; वर्ष 2000 के ओलंपिक खेलों में भारोत्तोलन स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला कर्णम मल्लेश्वरी; बॉक्सिंग में टोक्यो ओलंपिक खेलों की पदक विजेता लवलीना बोर्गोहेन; एसएल-3 में दुनिया की नंबर 1 पैरा-बैडमिंटन एकल खिलाड़ी मानसी जोशी; टोक्यो 2020 ओलंपियन जिमनास्ट और 2019 एशियाई चैम्पियनशिप पदक विजेता प्रणति नाइक; और टोक्यो 2020 ओलंपियन और 2018 एआईबीए विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता सिमरनजीत कौर और महिला रक्षा अधिकारी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगी।

नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी-सीईओ अमिताभ कांत और वरिष्ठ सलाहकार अन्ना रॉय; शोम्बी शार्प, भारत में यूएन रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर; और डब्ल्यूईपी एंथम को लिखने, संगीतबद्ध और अपनी आवाज देने वाले कैलाश खेर, भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

वूमेन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवार्ड्स देश की महिलाओं का नेतृत्व करने और परिवर्तन करने वालों के सराहनीय और महत्वपूर्ण प्रयासों को उजागर करने के लिए नीति आयोग की वार्षिक पहल है।

निम्नलिखित सात श्रेणियों में से एक या एक से अधिक श्रेणियों के अंतर्ग्त 1 अक्टूबर 2021 से 21 फरवरी 2022 तक डब्ल्यूटीआई अवार्ड्स’ 2021 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे:

1.    सार्वजनिक और सामुदायिक सेवा

2.    विनिर्माण क्षेत्र

3.    गैर-विनिर्माण क्षेत्र

4.    आर्थिक विकास को सक्षम करने वाले वित्तीय उत्पाद

5.    जलवायु कार्रवाई

6.    कला, संस्कृति और हस्तशिल्प को बढ़ावा देना

7.    डिजिटल नवाचार

75 पुरस्कार विजेता विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं और कई महीनों तक चली एक विस्तृत प्रक्रिया के माध्यम से चुने गए हैं। पुरस्कार विजेताओं का चयन डब्ल्यूईपी पर प्राप्त नामांकन और एक खोज और चयन समिति द्वारा चुनाव के आधार पर किया गया है।

महिला उद्यमिता मंच के बारे में:

महिला उद्यमिता मंच (डब्ल्यूईपी) एक समूहक पोर्टल है जिसका उद्देश्य महिलाओं के लिए उद्यमशीलता इकोसिस्टम को प्रेरित करना और सूचना विषमता को दूर करना है। महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों के लिए एक जीवंत इकोसिस्टम का निर्माण करने के लिए, यह मंच उद्योग संबंधों को मजबूत करने और मौजूदा कार्यक्रमों और सेवाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए काम करता है।

अब तक, मंच पर आयोजित 77 कार्यक्रमों और आयोजनों के माध्यम से 900 से अधिक महिला उद्यमियों को लाभ प्राप्त हुआ है।

इस मंच ने महिला उद्यमियों को व्यावसायिक सहायता प्रदान करने के लिए वेबिनार आयोजित करके और कोविड-19 के दौरान अपने मास्किंग इट अप अभियान के माध्यम से एक सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे भारत में महिलाओं के नेतृत्व वाले छोटे व्यवसायों पर हुए प्रतिकूल प्रभाव को कम करने में सहायता मिली।

आयोजन की जानकारी:

दिनांक: 21 मार्च 2022

समय: सायं 7–9 बजे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Webmaster
  • Website

Related Posts

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने अपने सरकारी आवास पर प्रधानमंत्री मोदी से ‘निजी मुलाकात’ की

July 9, 2024

मुंबई-हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश का कहर

July 9, 2024

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने दिए बैठक के दौरान निर्देश

July 8, 2024

Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
  • yuca2022-side.jpg
Latest News
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
Don't Miss
Top News

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने अपने सरकारी आवास पर प्रधानमंत्री मोदी से ‘निजी मुलाकात’ की

By OnnuJuly 9, 20240

नई दिल्ली – रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार शाम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…

मुंबई-हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश का कहर

July 9, 2024

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने दिए बैठक के दौरान निर्देश

July 8, 2024

मुख्यमंत्री धामी ने गोपेश्वर में मॉर्निंग वॉक के दौरान स्थानीय जनता से भेंट की

July 8, 2024

Subscribe to Updates

Get the latest news from Pauri Times about Uttarakhand.

Contact Us

Address
192-Racecourse, Near Officer's Hostal,
Dehradun, Uttarakhand-248001

Whatsapp:
+91-8800006688

Landline:
0135-2720074

टॉप स्टोरीज
Live visitors
607
2858
Visitors Today
2633346
Total
Visitors
Facebook Twitter Instagram YouTube
  • होम
  • हमारे बारे में
  • उत्तराखंड न्यूज़
  • मेरा गाँव
  • नौकरी /करियर
  • अच्छी खबर
  • विशेष
© 2025 Pauri Times. Developed by GlowviaTech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.