नई दिल्ली – राजधानी में पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार को हल्की बारिश के आसार हैं। बारिश से तापमान में गिरावट का अनुमान है। साथ ही, ठंडी हवाओं से ठिठुरन बढ़ सकती है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। सुबह साढ़े आठ बजे तक 0.6 एमएम बारिश दर्ज हुई। पालम इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान सबसे कम 16.1 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को बादल छाए रहेंगे। सुबह घना कोहरा छा सकता है। रात में हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। रविवार को भी हल्की बारिश हो सकती है।
ताज़ा ख़बर
- रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने अपने सरकारी आवास पर प्रधानमंत्री मोदी से ‘निजी मुलाकात’ की
- मुंबई-हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश का कहर
- मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने दिए बैठक के दौरान निर्देश
- मुख्यमंत्री धामी ने गोपेश्वर में मॉर्निंग वॉक के दौरान स्थानीय जनता से भेंट की
- मुख्यमंत्री धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की
- आज से तीन दिन के विदेश दौरे पर पीएम मोदी
- बारिश के कारण आठवीं तक के स्कूलों में छुट्टी
- पुरानी पेंशन की मांग को लेकर सरकारी कर्मचारियों ने सरकार पर दबाव बनाना जारी रखा है
- बदरीनाथ विधानसभा में सीएम धामी ने किया चुनाव प्रचार
- बंद सड़कों को यथाशीघ्र खोला जाएः विनोद कुमार सुमन
- मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में सचिव सिंचाई डॉ. आर. राजेश कुमार ने बांध स्थल का निरीक्षण किया
- मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल माध्यम से भारी बारिश के बाद परिस्थिति की जानकारी ली

