नई दिल्ली – इंडिगो बुधवार से दिल्ली-इस्तांबुल मार्ग पर चौड़े आकार वाले बोइंग 777 विमानों का संचालन शुरू करेगी। यह जानकारी कंपनी के अधिकारियों ने दी। गुरुग्राम स्थित मुख्यालय वाली इंडिगो 16 से अधिक सालों से अब तक सिर्फ संकरे आकार वाले इकोनॉमी श्रेणी के विमानों का ही संचालन करती रही है। अब इसके बेड़े में पहली बार एक जोड़ी चौड़े आकार वाले विमान शामिल किए जा रहे हैं।
एयरलाइन के अधिकारियों ने कहा, बोइंग 777 विमान में इकोनॉमी और बिजनेस दोनों श्रेणियां उपलब्ध होंगी। इसमें 400 यात्रियों की बैठने की क्षमता है। चौड़े आकार वाले विमानों से भारत और तुर्की के बीच हवाई यात्रा की बढ़ रही मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी। महामारी के बाद तुर्की सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक के रूप में उभरा है। ग्राहक अब विमान में पहले से भोजन की बुकिंग कर सकेंगे और उड़ान के दौरान शराब भी खरीद सकेंगे।