बैंकॉक में हो रहे थॉमस कम 2022 (Thomas Cup 2022) के फाइनल मुकाबले में भारत ने इंडोनेशिया पर 3-0 से हरा दिया है। इसके साथ ही भारत ने पहली बार थॉमस कप जीत लिया है।
बैंकॉक के इम्पैक्ट एरिना में खेले जा रहे खिताबी मुकाबले में भारत ने 3-0 से जीत दर्ज की। पहला मैच लक्ष्य सेन ने जीता। रोमांचक मुकाबले में उन्होंने एंथोनी सिनिसुका को 8-21,21-17 और 21-16 से हरा दिया।
दूसरा मुकाबला डबल्स में सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने जीता। दोनों ने इंडोनेशिया के खिलाड़ियों को 18-21, 23-21 और 21-19 से हरा दिया। उन्होंने केविन संजय और मोहम्मद अहसान की उच्च रैंकिंग वाली इंडोनेशिया की जोड़ी को हराया है। तीसरा मैच सिंगल्स में कितांबी श्रीकांत और जोनातन क्रिस्टी के बीच खेला गया, जिसमें भारत को जीत मिली।
टूर्नामेंट के 73 साल के इतिहास में भारत पहली बार फाइनल में पहुंचा और जीत भी दर्ज की।

