जेईई एडवांस के रिजल्ट आज रविवार को घोषित कर दिए गए हैं। जिसमें उत्तराखण्ड के हरिद्वार जिले के हर्ष और गौरव शर्मा ने राज्य का मान बढ़ाया है।
खेती किसानी में पिता का हाथ बढ़ाते हैं बड़े भाई
हरिद्वार के छात्र गौरव शर्मा ने जेईई एडवांस में 1984 रैंक हासिल की है। गौरव शर्मा मूल रूप से झबरेड़ा के रहने वाले हैं। उनके पिता पुनीत शर्मा किसान हैं। माता गौरी देवी गृहणी है। गौरव के तीन भाई हैं, जिनमें बड़े भाई गांव में खेती किसानी में पिता का हाथ बढ़ाते हैं। जबकि छोटा भाई आठवीं क्लास में पढ़ता है।
जेईई मेंस में गौरव को 99.08 परसेंटाइल हासिल हुआ था। गौरव ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने बताया कि उसकी ख्वाहिश आईआईटी कानपुर या खड़कपुर जाने की है। गौरव कंप्यूटर साइंस से बीटेक कर प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य बनाया है।
वहीं रुड़की के हर्ष गुप्ता की जेईई एडवांस में 1154 रैंक आई है। हर्ष गुप्ता सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में जाना चाहते हैं। हर्ष गुप्ता के 12वीं में 98.8 और 10वीं कक्षा में 99.2 प्रतिशत अंक आए थे।