त्रिपुरा – रक्षा मंत्री और भाजपा नेता राजनाथ सिंह मंगलवार को त्रिपुरा की राजधानी अगरतला पहुंचे। यहां उन्होंने उनाकोटि और पश्चिम त्रिपुरा जिले में भाजपा की ‘विजय संकल्प’ रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने त्रिपुरा के बच्चों को लालटेन जलाकर पढ़ते देखा है लेकिन जब से भाजपा की सरकार आई है तब से त्रिपुरा के हर गांव में बिजली पहुंची है। लोग कहते थे त्रिपुरा में भाजपा जीरो है और CPM सबकुछ है लेकिन 2018 में लोगों ने भाजपा को ज़ीरो से हीरो बना दिया। उन्होंने कहा कि पहले यहां बिजली नहीं आती थी लेकिन आज न सिर्फ यहां बिजली आ रही है बल्कि हम बांग्लादेश को भी बिजली दे रहे हैं। त्रिपुरा चुनाव में भाजपा पूरी ताकत झोंक रही है। यही वजह है कि पार्टी के कई बड़े नेता राज्य का दौरा कर जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। राजनाथ सिंह के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मंगलवार को त्रिपुरा के दौरे पर हैं। योगी आदित्यनाथ बागाबासा और कल्याणपुर में जनसभाओं को संबोधित किया lअसम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा भी त्रिपुरा पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा कभी भी त्रिपुरा का बंटवारा नहीं होने देगी फिर चाहे राज्य में भाजपा की सरकार क्यों ही ना बने। सेपाहीजाला में रैली को संबोधित करते हुए सरमा ने कहा कि भाजपा त्रिपुरा के लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक सशक्तिकरण करने के लिए सबकुछ करने के लिए तैयार है लेकिन बंटवारे के खिलाफ है।
ताज़ा ख़बर
- रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने अपने सरकारी आवास पर प्रधानमंत्री मोदी से ‘निजी मुलाकात’ की
- मुंबई-हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश का कहर
- मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने दिए बैठक के दौरान निर्देश
- मुख्यमंत्री धामी ने गोपेश्वर में मॉर्निंग वॉक के दौरान स्थानीय जनता से भेंट की
- मुख्यमंत्री धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की
- आज से तीन दिन के विदेश दौरे पर पीएम मोदी
- बारिश के कारण आठवीं तक के स्कूलों में छुट्टी
- पुरानी पेंशन की मांग को लेकर सरकारी कर्मचारियों ने सरकार पर दबाव बनाना जारी रखा है
- बदरीनाथ विधानसभा में सीएम धामी ने किया चुनाव प्रचार
- बंद सड़कों को यथाशीघ्र खोला जाएः विनोद कुमार सुमन
- मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में सचिव सिंचाई डॉ. आर. राजेश कुमार ने बांध स्थल का निरीक्षण किया
- मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल माध्यम से भारी बारिश के बाद परिस्थिति की जानकारी ली