भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नई दिल्ली में होगी। कार्यकारिणी दो दिन तक चलेगी और इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल को बढ़ाने का एलान हो सकता है।
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की राष्ट्रीय राजधानी में दो दिवसीय बैठक होने वाली है। माना जा रहा है कि इस बैठक में पार्टी मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल विस्तार का समर्थन करेगी। बता दें कि दिल्ली में होने वाली भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 16 और 17 जनवरी को होगी। जिसमें आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीतियों पर चर्चा होने की संभावना है।पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा आगामी राज्य विधानसभा चुनानों को लेकर अपनी रणनीति पर विचार करेगी। साथ ही साथ अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारियों का भी जायजा लिया जाएगा।