देहरादून: भाजपा पार्टी मुख्यालय में शनिवार को प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक हुईI इस दौरान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशी चयन को लेकर दावेदारों के पैनल पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कोर ग्रुप की बैठक के बाद कहा कि वह खटीमा से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी जल्द ही प्रत्याशियों की सूची भी जारी करेगी। बैठक के खत्म होने के बाद केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी ने बताया कि बैठक में चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई और बदली परिस्थितियों में चुनाव प्रचार किस तरह होगा,…
Author: Onnu
देहरादून: चुनाव आयोग ने उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते रैलियों पर रोक को 22 जनवरी तक बढ़ा दिया है। इससे पूर्व आयोग ने 15 जनवरी तक बड़ी रैलियों और रोड शो पर रोक लगाई थी। परन्तु अब कुछ शर्तों के साथ राजनीतिक दलों को चुनाव आयोग ने थोड़ी ढील भी दी है। आयोग ने राजनीतिक दलों को इंडोर मीटिंग के लिए 300 लोग अधिकतम या हाल की 50 प्रतिशत कैपिसिटी तक छूट दी है। वहींआयोग ने राज्यों को कोविड और आचार संहिता कानून का सख्ती से पालन कराने का भी निर्देश दिया है। मुख्य…
देहरादून: आम आदमी पार्टी के सहप्रभारी राजीव चौधरी ने शनिवार को 8 विधानसभा प्रभारियों की एक और सूची जारी कर दी है। अब तक आप पार्टी कुल 63 विधानसभा प्रभारी अब तक बना चुकी है। आप पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी राजीव चौधरी ने एक लिस्ट जारी करते हुए बताया कि पार्टी जल्द ही सभी अन्य बचे हुए विधानसभा प्रभारी भी जल्द नियुक्त कर देगी। उन्होंने बताया कि दयाल सिंह बिष्ट कर्णप्रयाग,के एन डोभाल रुद्रप्रयाग,पुष्पा रावत नरेन्द्र नगर,सागर भंडारी प्रतापनगर,संजय सैनी हरिद्वार,नरेश प्रिंस रुडकी,डाॅ यूसुफ लक्सर,डाॅ ललित भट्ट को पिथौरागढ से आप ने अपना विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने…
हरिद्वार: धर्मनगरी के कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम के पीठाधीश्वर जगदगुरु राज राजेश्वर आश्रम को तालिबान ने आतंकी पत्र भेजकर जान से मारने की धमकी दी है। स्वामी राज राजेश्वर आश्रम संघ से जुड़े हुए वरिष्ठ संत हैं। तालिबान से मिली धमकी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। कनखल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में जगदगुरु राजराजेश्वर ने कहा कि संतों का जीवन राष्ट्र को समर्पित है इस तरह की धमकियों से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें पहले भी 2008 में इस तरह के धमकी भरे…
हल्द्वानी: राज्य में चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद इस दौरान किसी भी प्रकार की शांति भंग न होने को लेकर पुलिस महकमा पूरी तरह सक्रिय हैI जिसको लेकर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए पुलिस ने सक्रिय अपराधियों का चिन्हीकरण शुरू कर दिया है। इसी के चलते काठगोदाम थाना पुलिस ने एक्शन लेते हुए मारपीट व शराब तस्करी समेत 11 मुकदमों के आरोपी बागजाला गौलापार निवासी शेखर आर्य को 6 माह के लिए जिला बदर कर दिया है। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि आगामी चुनाव को शांतिपूर्ण कराए जाने के अभियान के…
-चुनाव आचार सहिंता उल्लघंन का आरोप देहरादून: निर्वाचन आयोग ने आचार सहिंता के उल्लघंन के आरोप में आम आदमी पार्टी के नेता और मुख्यमंत्री उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल को नोटिस जारी किया है। कर्नल कोठियाल पर आचार सहिंता के दौरान शॉल भेंट करने के आरोप के चलते यह नोटिस जरी हुआ हैI वहीं कोठियाल का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको लेकर रिटर्निंग ऑफिसर सीएस चौहान ने कहा कि इस संबंध में भी उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। इससे पूर्व भाजपा व कांग्रेस पार्टी के नेताओं को भी निर्वाचन आयोग ने नोटिस जरी किये हैं।…
देहरादून: अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी रविशंकर ने उत्तराखण्ड में सामान्य विधानसभा निर्वाचन 2022 को दिव्यांगजनों हेतु सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने दिव्यांग मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने की बात कही। कहा कि इसके लिए टार्गेटेड एप्रोच अपनाई जाए। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी दिव्यांग मताधिकार से वंचित न रहे। दिव्यांगजनों के लिए सुगम निर्वाचन के क्रियान्वयन हेतु गठित राज्य स्तरीय समिति की वर्चुअल बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी रविशंकर ने प्रदेश में 18 वर्ष से ऊपर के सभी…
हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंच सुशीला तिवारी अस्पताल का निरीक्षण कियाI इस मौके पर सीएम ने प्रदेशवासियों को पहाड़ी त्योहार घुघुतिया व मकर संक्रांति की बधाई दीI मुख्यमंत्री ने कहा कि ओमीक्रोन के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए आज मैंने हल्द्वानी में कुमाऊं के सबसे बड़े अस्पताल सुशीला तिवारी का निरीक्षण कियाI इस दौरान सीएम धामी ने सुशीला तिवारी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ कियाI धामी ने अस्पताल में बने कोविड केयर का भी निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने कहा जान माल का खतरा देखते हुए 16 तारीख तक सभी प्रकार के…
उत्तरकाशी: अपने उत्तरकाशी दौरे के दौरान आज डोर टू डोर प्रचार में कर्नल कोठियाल भटवाड़ी पहुंचे ।यहाँ पहुंच कर उन्होंने कई गांवों में डोर टू डोर जनसंपर्क किया उन्होंने बेला टिपरी,सौरा,सारी,मल्ला में भ्रमण किया। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों के साथ पर्यटन पर गहन विचार विमर्श किया, वहीं ग्रामीणों से सुझाव भी मांगे कि किस तरह से पर्यटन को बढ़ावा दिया जाय। इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम हरीश रावत और सीएम धामी को गंगोत्री से चुनाव लड़ने की चुनौती दी। कर्नल कोठियाल ने कहा, पूरा भटवाड़ी ब्लॉक् पर्यटन की दृष्टि मै बहुत ही महत्वपूर्ण है। जंहा पर दायरा बुग्याल, और अनेको ट्रेकिंग रुट…
-धर्म सिंह सैनी समेत 6 अन्य विधायक भी सपा में शामिल देहरादून: भाजपा का साथ छोड़ने वाले पूर्व मंत्री और विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य शुक्रवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। शुक्रवार को स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा छोड़ लाल टोपी पहन ली है।मौर्य के अलावा धर्म सिंह सैनी और 6 अन्य विधायकों ने भी सपा का दामन थामा। स्वामी प्रसाद मौर्य अपने विधायकों के साथ ऑनलाइन रैली के चलते समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। स्वामी ने कहा कि मैंने जिसका भी साथ छोड़ा है, उनका अता-पता नहीं रहता है। बसपा सुप्रीमो मायावती का जिक्र करते हुए कहा कि…
