Author: Bureau

देहरादून: चुनावी माहौल के बीच सियासत लगातार गरमाई हुई है | इस परिप्रेक्ष्य में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच राजधानी में हुई एक मुलाकात अब सियासी चर्चाओं में अहम मुद्दा बन गई है। यह मुलाकात बुधवार को देश के पहले सीडीएस रहे जनरल बिपिन रावत के भाई रिटायर्ड कर्नल विजय रावत और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बीच हुई। जिसके बाद कर्नल विजय रावत के भाजपा में शामिल होने की आशंकाएं तेज हो गई हैं। कर्नल विजय रावत से मुलाकात को लेकर सीएम धामी का एक ट्विट भी सामने आया है, जिसमे उन्होंने लिखा है कि…

Read More

देहरादून: हरक सिंह रावत को भाजपा से बर्खास्त करने के बाद कई सीटों पर भाजपा में टिकट के दावेदारों ने राहत की सांस ली है। वहीं अब कांग्रेस की चिंताएं बढ़ गई है। इसका सबसे ज्यादा असर केदारनाथ विधानसभा सीट पर देखा जा रहा है। भाजपा ने हरक सिंह रावत को केदारनाथ सीट पर चुनाव लड़ने को हरी झंड़ी दे दी थी, जिससे यहां भाजपा में दावेदार आशा नौटियाल, शैलारानी रावत, अजेन्द्र अजय, अशोक खत्री, अनूप सेमवाल समेत कई के माथे पर चिंताएं बढ़ गई थी। लेकिन अब हरक के भाजपा से बर्खास्त होने के बाद इन सभी के चेहरे…

Read More

देहरादून: जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी ने समस्त नोडल अधिकारियों को आगामी चुनावों को देखते हुए आपसी समन्वय से कार्य करते हुए निर्वाचन की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखते हुए तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए | उन्होंने सभी सर्विलांस टीमों को आपस में समन्वय करने और सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के निर्देश देते हुए संबंधित तहसीलदारों, पटवारी एवं लेखपालों को जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर सामाजिक दूरी का परिपालन करवाने के लिए मतदेय स्थलों पर निर्धारित दूरी पर चिन्ह्न बनाने के आदेश दिए | साथ ही निर्वाचन के दौरान शराब, अवैध धन, मादक पदार्थ आदि जिनसे निर्वाचन…

Read More

देहरादून: 12 से 14 साल के आयु के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन लगने वाली मीडिया रिपोर्ट्स को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने खारिज कर दिया है| केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, 12 से 14 साल के बच्चों के वैक्सीनेशन पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से अभी कोई फैसला नहीं आया है। बता दें कि देश में कोरोना की तीसरी लहर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में 15 साल से ज्यादा की आयु वाले सभी लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन चल रहा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत मे 12 से 18 साल के बच्चों…

Read More

देहरादून : आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलो के बीच दलबदल का सिलसिला तेज़ हो गया है I बीते रविवार को भाजपा से कैबिनेट मंत्री हरक सिंह के निष्कासन के बाद अब कांग्रेस में निष्कासन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कांग्रेस ने महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस ने तीखे तेवर दिखाकर टिकट मांगने पर सरिता आर्य को निष्कासित कर दिया I वह नैनीताल विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव के लिए टिकट मांग रही थीं। सोमवार को वह सीएम पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुई। उनके…

Read More

देहरादून: भाजपा से निष्कासन के बाद हरक सिंह रावत ने बयान जारी किया। अपने बयान में रावत ने उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा को सोशल मीडिया पर मनगढ़ंत समाचार बताते हुए भाजपा द्वारा उन पर की गई कारवाही का ठिकरा भी पार्टी के सर फोड़ा हैं, हालाँकि उनके और उनके पुत्रवधू के टिकट को लेकर चल रही घमासान जगजाहिर है । और इसी कारण शुरू से ही उनके भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने की चर्चायें जोरों पर थी। वहीं उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने कि राय भी स्पष्ट कर दी है | साथ ही उन्होंने कहा उत्तराखंड…

Read More

देहरादून : कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। इस गाइडलाइन के तहत कोविड 19 संक्रमण के चलते राजनीतिक दलों के सार्वजनिक स्थानों पर रैली, धरना-प्रदर्शन पर 22 जनवरी तक रोक रहेगी। राजनीतिक दलों के कार्यक्रमों में सभागार की क्षमता 50 प्रतिशत अथवा 300 लोगों को एकत्र होने की अनुमति होगी I इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र और 12 वीं कक्षा तक सभी शैक्षणिक संस्थान 22 जनवरी तक बंद रहेंगे। 11 जनवरी को जारी पुरानी एसओपी की अवधि आज समाप्त हो गई थी। रविवार शाम मुख्य सचिव और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के…

Read More

देहरादून: विश्वभर में अपने नृत्य के लिए प्रसिद्ध 83 वर्षीय पंडित बिरजू महाराज का रविवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। दुनिया भर में अपने कथक नृत्य से हर किसी को कायल कर देने वाले पंडित बिरजू महाराज अब नहीं रहे, उनके निधन पर संगीत जगत में शोक की लहर है। उनकी मृत्यु पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, “भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी…

Read More

देहरादून: वन मंत्री हरक सिंह रावत की कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक अपनी पुत्र वधू अनुकृति गुसांई के लिए वह पार्टी से लैंसडाउन सीट से टिकट न मिलने से नाराज चल रहे हैं। मंत्री दिल्ली रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि आज या कल कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे।

Read More

देहरादून: राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के टिकट को लेकर जद्दोजहद जरी हैI वहीं अब जबकि चुनाव की तारीख में एक माह से भी कम समय रह गया है, तब प्रदेश में सत्तारुड पार्टी भाजपा में करीब 50 नामों पर सहमति बन पाई है। जिसको लेकर अब रविवार को नई दिल्ली में बैठक होगी, जिसमें उत्तराखंड से नामों के पैनल पर विचार किया जायेगा।बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे व राज्य से प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार शामिल होंगेI भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक…

Read More