Author: Onnu

देहरादून – प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गढ़वाल भ्रमण के तीसरे दिन जनपद मुख्यालय में पंचायतीराज एवं लोक निर्माण विभाग की करोडों रुपये की कई विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को जनपद मुख्यालय गोपेश्वर में पंचायतीराज एवं लोक निर्माण विभाग की 565.43 लाख रुपये की कई विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इससे पूर्व उन्होने जनपद के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करते हुए जन समस्याओं को सुनने के साथ-साथ अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संसद भवन, नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने सशक्त उत्तराखण्ड@25 के क्रम में राज्य सरकार के रोडमैप को साझा करते हुए प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को लोहाघाट स्थित मायावती आश्रम आने के लिये भी आमंत्रित किया।मुख्यमंत्री ने केदारनाथ में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों तथा बदरीनाथ मास्टर प्लान की प्रगति के संबंध में प्रधानमंत्री को अवगत कराते हुए कहा कि उक्त कार्य निर्धारित समय में पूर्ण करा लिये जायेंगे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को बताया कि सशक्त उत्तराखण्ड @25 थीम पर नवम्बर माह…

Read More

गृहमंत्री अमित शाह 16 दिसम्बर को वाराणसी आयेंगे। गृहमंत्री शहर में प्रवास के दौरान काशी तमिल संगमम के समापन समारोह में शामिल होंगे। उनके साथ केन्द्रीय पर्यटन मंत्री भी समारोह के साक्षी बनेंगे। माना जा रहा है कि काशी में मौजूदगी के दौरान गृहमंत्री निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा के प्रदेश और काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों से जानकारी लेंगे। चुनाव में पार्टी की जीत को लेकर पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। भाजपा की क्षेत्रीय इकाई उनकी बैठक को लेकर तैयारी में जुट गई है। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव ने गृहमंत्री के कार्यक्रम को देखते…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज संसद भवन परिसर, नई दिल्ली में वर्ष 2001 में लोकतंत्र के मंदिर पर हुए आतंकी हमले में अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा हेतु दिया गया बलिदान सदैव हमारे लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

Read More

देहरादून – पंचायतें मजबूत होकर अपनी आर्थिकी के साधन तैयार करें। अधिकारी छोटी-छोटी समस्याओं का निस्तारण निचले स्तर पर ही शीघ्रता से करें। उक्त बात जनपद मुख्यालय पर सोमवार को लोक निर्माण एवं पंचायती राज विभाग की 625.62 लाख की धनराशि की कई विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने संबोधन में कही। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने तिलवाड़ा स्थित पर्यटक आवास गृह में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनकर अधिकारियों को तत्काल निराकरण के…

Read More

देहरादून – मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में आज सचिवालय में खाद्य सुरक्षा के सम्बन्ध में राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव ने खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए किए गए कार्यों की प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एक हफ्ते में एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने दूध में मिलावट रोकने के लिए तत्काल अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए साथ ही, खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच के लिए सघन सैंपलिंग अभियान चलाए जाने के भी निर्देश दिए।मुख्य सचिव ने कहा कि इस काम में सफलता तभी मानी…

Read More

देहरादून – देहरादून के धाकड़ बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिलने से उत्तराखंड के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है। कप्तान रोहित शर्मा के चोटिल होने के कारण बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उनका टीम इंडिया में शामिल किया गया है। आपको बता दे बांग्लादेश के खिलाफ अंडर-19 में कप्तान के रूप में लगातार दो शतक लगाकर मजबूत दावेदारी पेश की थी। उन्हें इसी प्रदर्शन का इनाम मिला है। रविवार को उनके भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होने की सूचना मिलते ही घर पर बधाइयों का तांता लगा रहा।

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भूपेंद्र पटेल को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की पुनः शपथ लेने एवं उनके समस्त नवनिर्वाचित मंत्रिमंडल को हार्दिक बधाई। आदरणीय प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन व आपके ऊर्जावान नेतृत्व में गुजरात विकास के पथ पर अविराम गतिशील रहेगा।आप सभी को उज्ज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं।

Read More

देहरादून – भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की ने 175वें स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में स्टार्टअप एक्सपो 2022 का आयोजन किया। आईआईटी रुड़की ने उद्यमिता का उत्साहवर्धक इकोसिस्टम विकसित किया है। जिसमें विद्यार्थी और फैकल्टी के सदस्यों द्वारा स्टार्ट-अप के विकास के साथ-साथ संस्थान के बाहर के लोग भी अपने स्टार्टअप के इनक्यूबेशन में मदद प्राप्त कर रहे हैं।उल्लेखनीय है कि आईआईटी रुड़की के इनोवेशन इकोसिस्टम से अब तक 125 से अधिक स्टार्टअप सहायता प्राप्त कर चुके हैं। आयोजन में आईआईटी रुड़की के छात्र, फैकल्टी के सदस्य, स्टार्टअप्स और उद्योग जगत के 100 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए। संस्थान के 175…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की आज गुजरात में नवनिर्वाचित भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने के लिए अहमदाबाद पहुंचा हूं। गुजरात की प्रचंड जीत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रधानमंत्री ने जो नींव रखी थी वो ‘विकासवाद’ की थी।

Read More