देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज परेड ग्राउंड, देहरादून में उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं भी बैडमिंटन खेल खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। यह प्रतियोगिता आगामी 19 दिसम्बर 2022 तक चलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न विभागों के बीच में होने वाली इस बैडमिंटन प्रतियोगिता से विभागों में आपस में समन्वय बढ़ेगा। विभागीय कार्यों के साथ खेल को बढ़ावा देने का यह सराहनीय प्रयास है। खेल भावना अपने कार्यों के प्रति अनुशासन के लिए भी प्रेरित करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड का प्राकृतिक सौन्दर्य सबको आकर्षित…
Author: Onnu
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास परिसर में ट्यूलिप की 13 प्रजातियों का रोपण किया। जिसमें बैंगनी एवं काले रंग के ट्यूलिप की प्रजाति भी शामिल है। पिछले साल मुख्यमंत्री आवास परिसर में ट्यूलिप की 07 प्रजातियों का रोपण किया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित से मौन पालन की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि मौन पालन को और अधिक बढ़ावा दिया जाए। गौरतलब है इस बार मुख्यमंत्री आवास परिसर में अलग से पुष्प वाटिका बनाई जा रही है।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज अंबेडकर स्टेडियम, देहरादून में देश के अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ियों के साथ प्रातः काल भ्रमण किया।इस अवसर पर वाई सुब्बा राव, विनोद नेगी, मनदीप सिंह, देवेन्द्र बिष्ट समेत सभी खिलाड़ियों से खेल और खिलाड़ियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा सरकार द्वारा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान बाबू शर्मा टी स्टाल पर गरमा गरम चाय का आनंद लिया और स्थानीय लोगों से मिलकर सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों पर उनका फीडबैक भी लिया।
गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज पश्चिम बंगाल के हावड़ा में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (EZC) की 25 वीं बैठक हो रही है। इसमें बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन शामिल हुए, जबकि बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बजाए डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भाग लिया।बैठक में बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा और सिक्किम के सीएम व डिप्टी सीएम शामिल हुए। पूर्वी क्षेत्रीय परिषद बैठक में गृह मंत्री शाह इन पांच राज्यों की सीमाओं और पूर्वी फ्रेट कॉरिडोर को पूरा करने से संबंधित मामलों पर चर्चा होगी। बैठक में भाग लेने के लिए केंद्रीय…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि 1949 में चीन की जीडीपी भारत से भी कम थी, फिर भी 1980 तक भारत विश्व की 10 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वालों देशों में भी शामिल नहीं था। आज भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। फेडरेशन ऑफ चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) के 95 वें सालाना अधिवेशन को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि 2014 में भारत विश्व की नौंवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था। रक्षा मंत्री ने कहा कि आज भारत 3.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ विश्व की पांच…
देहरादून – देहरादून के कनक चौक पर शीघ्र ही देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की स्मृति में स्मारक बनाया जायेगा, स्मारक में उनकी मूर्ति भी लगेगी, जो करीब 12 फीट लंबी होगी।शुक्रवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत की स्मृति में निर्मित होने वाले स्मारक की भूमि के चयन हेतु अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर स्थान का चयन किया।मौके पर मौजूद अधिकारियों को सैनिक कल्याण मंत्री ने स्मारक के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।मंत्री ने कहा बिपिन रावत उत्तराखंड के साथ-साथ राष्ट्र के गौरव थे। उन्होंने सेना के आधुनिकीकरण…
देहरादून – विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने सैन्य परिवारों को सौगात दी। साथ ही सैन्य परिवारों के हाउस टैक्स से जुड़े मसले पर भी अपना रुख स्पष्ट किया। शुक्रवार को शहर भर में विजय दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न संगठनों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान आयोजित सम्मान समारोह में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सैन्य परिवारों को उत्तराखंड रोडवेज में निशुल्क यात्रा की सौगात दी। समारोह में सीएम ने कहा कि सैन्य परिवारों का…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना, भूतपूर्व सैनिकों, देश एवं प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्हांेने कहा कि भारत के सैन्य इतिहास में 16 दिसम्बर वीरता व पराक्रम का ऐतिहासिक दिन है। इस दिन भारतीय सैनिकों के साहस व बहादुरी के सामने नतमस्तक होकर पाकिस्तानी सेना के हजारों सैनिकों को आत्मसमर्पण करना पड़ा था।हमारे सैन्य इतिहास की यह सबसे बड़ी विजय थी। मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखण्ड, देवभूमि के साथ ही वीर भूमि भी है। यहां सदैव देशभक्ति व राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना रही है। देश की सीमाओं की रक्षा के…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उत्तरायणी मेले, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म जयंती पर सुशासन दिवस एवं वीर बाल दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तरायणी मेले में प्रदेशभर में भव्य आयोजन किये जाएं। यह मेला संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन को बढ़ावा देता है। 14 जनवरी को पूरे देश में अलग-अलग रूपों में सूर्य उपासना के पर्व मनाये जाते हैं। उत्तरायणी मेले का उत्तराखण्ड की संस्कृति में विशेष महत्व है। 14 जनवरी को उत्तरायणी उत्सव का मुख्य आयोजन बागेश्वर में किया जायेगा। पर्यटन एवं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजय दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को आर्मी हाउस में आयोजित ‘ऐट होम’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस समारोह में भारत के प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत अपने सशस्त्र बलों की वीरता को कभी नहीं भूलेगा, जिसके कारण उसे 16 दिसम्बर 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर जीत मिली थी।पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “विजय दिवस की पूर्व संध्या पर आर्मी हाउस में ‘ऐट होम’ स्वागत समारोह में शामिल हुआ। भारत अपने…
