देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज डाकरा, देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में वर्ष 2022 भारत के लिये विशेष उपलब्धियों से भरा रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस वर्ष देश ने विकास की रफ्तार पकड़ी है और हम दुनिया की सबसे तेज गति से बढती अर्थव्यवस्था हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की शक्ति को विश्व ने माना है। G20Summit की अध्यक्षता की जिम्मेदारी मिलना हम सभी के लिए गर्व की बात है।
Author: Onnu
देहरादून – सुराज दिवस के उपलक्ष में जिलाधिकारी सोनिका ने ग्राम पंचायत केदारवाला में आयोजित चौपाल में ग्रामवासियों की समस्या सुनी। केदार वाला में आयोजित चौपाल में 35 शिकायतें व समस्याएं प्राप्त हुई। आज आयोजित चौपाल में मुख्यतः शिकायतें टाइल रोड निर्माण, जल निकासी, राजकीय इंटर कॉलेज में कला विषय की कक्षाएं शुरू करने, लांगा रोड नाले को भूमिगत करवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मकान बनवाने,शीतला नदी किनारे कृषि भूमि कटाव से बचाव हेतु पुस्ता निर्माण, विद्यत विभाग ट्रांसफार्मर शिफ्ट कराने, शौचालय निर्माण, भूमि उत्तराधिकारीओं के नाम दर्ज कराने, ग्राम समाज की भूमि से अतिक्रमण हटवाने, विद्युत कनेक्शन दिलवाने, घरों…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुशासन दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री धामी ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आगे भी इसी मनोयोग से कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में हो या एक व्यक्ति के रूप में हो, श्रद्धेय स्व. अटल जी का संपूर्ण जीवन, राजनीतिक या सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों के लिए ही…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जन नेता थे वे एक ऐसे महान वक्ता थे, जिन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग प्यार और आदर करते थे। वाजपेयी सर्वश्रेष्ठ वक्ताओं में शामिल हैं। उनके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि था। अटल जी उत्तराखण्ड राज्य के प्रणेता हैं, उन्होंने न केवल उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण किया बल्कि इसके विकास के लिए आधार भी तैयार…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली‘ की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली जी ने देश की आजादी के लिये आन्दोलनरत निहत्थी जनता पर गोली चलाने के आदेश को न मानकर महान देशभक्ति और साहस का परिचय दिया था। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के लिए ‘पेशावर कांड‘ एक महत्वपूर्ण पड़ाव था। भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के आंदोलन में यह घटना मील का पत्थर साबित हुई, जिसने भविष्य के लिए एक क्रांतिकारी आधार तैयार…
देहरादून – केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, जॉलीग्रांट के पंचम दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डा0 धन सिंह रावत भी उपस्थित थे। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, जॉलीग्रांट का पंचम दीक्षांत समारोह के अवसर पर कुल 1316 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई। इनमें हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एचआईएमएस) द्वारा 292 छात्रों को एमबीबीएस, 135 छात्रों को पीजी, 270 छात्रों को पैरामेडिकल, 20 छात्रों को क्लिनिकल रिसर्च में उपाधियां प्रदान की…
देहरादून – भाजपा ने कहा है कि जनता ने कांग्रेस को उसकी तुष्टिकरण नीति की सजा दी है, जबकि भाजपा ने विकास के मुद्दे पर जनता का विश्वास दोबारा जीता है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि रावत कभी इनाम की नौटंकी करते रहे है कभी भाजपा पर दोषारोपण। जबकि हकीकत यह है कि अल्पसंख्यक समाज में हमेशा मुख्यधारा से जुड़ने चाह रही है लेकिन उन्हें वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करने के लिए कांग्रेसी नेता मुस्लिम यूनिवर्सिटी जैसे विभाजनकारी मुद्दों का लालच देते…
विदेशी निवेशकों की उत्तर प्रदेश पहली पसंद बन रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योगी सरकार के मंत्रियों को विदेश दौरे में मिली सफलता को लेकर अहम बैठक की।इस बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के समेत कई मंत्री शामिल रहे। इस बैठक में सीएम योगी ने विभिन्न देशों से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए निवेश प्रस्तावों की जानकारी दी। सीएम योगी ने बताया कि 16 देशों के 21 शहरों में हुए रोड शो और बिजनेस मीट का कुल जमा परिणाम 7.12 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव के रूप में सामने आया है। उन्होंने कहा कि…
जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने संयुक्त ऑपरेशन में केंद्र शासित प्रदेश के बांदीपोरा जिले से दो आतंकियों को पकड़ा है। दोनों आतंकी आतंकवादी संगठन लश्कर – ए- तैयबा से जुड़े हैं। पुलिस ने दोनों के पास से हथियार और गोला – बारूद भी जब्त किया है। जम्मू कश्मीर पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तर आतंकियों के नाम अमीन चोपन और ताहिर अह भट हैं।जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि आतंकियों के बांदीपोरा से श्रीनगर जाने की खुफिया जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए दोनों को अरेस्ट…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत किया।
