रक्षा मंत्री ने इस योजना का औपचारिक ऐलान करते हुए कहा कि भारतीय सेना में चार साल के लिए युवाओं की भर्ती की जाएगी।
केंद्र सरकार ने सेना भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब सरकार सेना में अग्निपथ योजना के तहत भर्तियां करेगी। जिसके तहत युवाओं की सेना में केवल 4 साल के लिए भर्ती की जाएगी।
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय सेना को दुनिया की बेहतरीन सेना बनाने के लिए सुरक्षा संबंधी कैबिनेट कमेटी ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
अग्निवीर सेवा के दौरान अर्जित कौशल एवं अनुभव से युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त होगा। इससे अर्थव्यवस्था को भी उच्च कुशल कार्यबल की उपलब्धता होगी जो उत्पादकता लाभ और सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि में सहायक होगा।
साल | महीनेवार वेतन | कैश इन हैंड |
प्रथम वर्ष | 30000 | 21000 |
दूसरे वर्ष | 33000 | 23100 |
तीसरे वर्ष | 36000 | 25580 |
चौथे वर्ष | 40000 | 28000 |
वेतन से कटने वाला पैसा अग्निवीर कॉर्प्स फंड में जमा होगा। जितना पैसा अग्निवीर के वेतन से कटेगा, उतनी ही राशि सरकार भी अग्निवीर कॉर्प्स फंड में डालेगी, जो चार साल की सेवा पूरी करने के बाद अग्निवीर को ब्याज सहित वापस मिलेगा। यह राशि करीब 11.71 लाख रुपये होगी, जो सेवा निधि पैकेज के रूप में मिलेगी। पूरी राशि कर मुक्त होगी।