देहरादून : शुष्क मौसम के बीच प्रदेश में गर्मी बढ़ती जा रही है मैदानों में तेज़ धुप खूब पसीना निकाल रही है मौसम, विभाग केन्द्र ने सोमवार और मंगलवार को तापमान में बढ़ोतरी की संभावना भी बताई है हालांकि 13 और 14 अप्रैल को पर्वतीय स्थानो में हल्की बारिश ओलावृष्टि और तेज़ हवाएं की संभावना बताई गयी है, इससे गर्मी से राहत मिल सकती है
प्रदेश में गर्मी की मार से जनजीवन प्रभावित हो रहा है अधिकतम तापमान में 4 से6 डिग्री सेल्सियस तक उछाल से दिन में उमस भरी गर्मी हो रही है , रविवार की दोपहर में तेज़ गर्मी ने लोगो के पसीने छूटा दिए
मौसम विभाग केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया की मंगलवार शाम तक तापमान में अत्यधिक वृद्धि हो सकती है तथा मैदानों में भीषण गर्मी महसूस हो सकती है
उत्तरकाशी टिहरी अल्मोड़ा नैनीताल पिथौरागढ़ बगेवश्वर रुद्रप्रयाग में विशेष सर्तकता बनाये रखने की सलाह दी है हालांकि वहां हल्की बोछार भी हो सकती है आमतौर पर उत्तराखंड में गर्मी अप्रैल में अपने रंग में होती है। उसी समय चटख धूप के चलते ग्लेशियरों के पिघलने का सिलसिला शुरू होता है। चार धाम में भी अप्रैल के अंत तक मार्गों से बर्फ पिघलती है। लेकिन, इस बार मार्च में ही बर्फ पिघलने लगी और अपै्रल की शुरुआत में ही चारों धाम में बर्फ पिघल चुकी है। इससे नदियों का जल स्तर भी बढ़ गया है। जो सामान्य तौर पर मई में देखने को मिलता है।
नदियों में जल का प्रवाह बढऩे से जल विद्युत परियोजनाओं में उत्पादन में वृद्धि भी समय से पहले शुरू हो गई है। पिछले वर्षों में अप्रैल मध्य के बाद राज्य के जल विद्युत गृहों का कुल उत्पादन 15 मिलियन यूनिट के करीब पहुंचता था। इस बार मार्च अंत में ही जल विद्युत गृहों ने इस आंकड़े को छू लिया।
उत्तराखंड जल विद्युत निगम के प्रवक्ता विमल डबराल ने बताया कि बर्फ पिघलने से नदियों का जल स्तर बढ़ रहा है और विद्युत उत्पादन में वृद्धि होने लगी है। अप्रैल अंत तक उत्पादन में और सुधार हो सकता है।