उज्जैन – मध्य प्रदेश में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में रंग पंचमी के मौके पर कड़े नियमों के साथ बाबा महाकाल की भस्म आरती हुई, होली पर आग लगने के हादसे के बाद मंदिर परिसर में बिना रंग और गुलाल के रंग पंचमी मनाई जा रही है। भस्म आरती के दौरान श्रद्धालुओं को रंग-गुलाल मंदिर के भीतर ले जाने की इजाजत नहीं दी गई, सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं और हर श्रद्धालु की जांच की गई।भस्म आरती के दौरान प्रशासन, पुलिस और मंदिर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। श्रद्धालुओं के लिए भस्म आरती के दौरान बैठने के बेहतर इंतजाम किए गए, इस बात का भी ध्यान रखा गया कि गर्भ गृह में ज्यादा भीड़ न हो। भस्म आरती पारंपरिक रूप से की गई। बाबा महाकाल को प्रतीक के तौर पर केसरयुक्त रंग का जल और टेसू के फूलों से बना लोटा आर्पित किया गया।होली के दिन उज्जैन में भस्म आरती के दौरान आग लग गई थी जिसमें पुजारियों समेत 14 लोग झुलस गए थे। हादसे को देखते हुए प्रशासन ने रंग पंचमी के दिन पूरी व्यवस्था को बदल दिया और रंग-गुलाल के इस्तेमाल पर रोक लगा दी। महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी का कहना है कि बाबा महाकाल की जो भी व्यवस्था है, परंपरागत व्यवस्था के अनुसार चलती है।
ताज़ा ख़बर
- पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
- उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
- राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
- सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
- प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
- रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
- उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
- पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
- झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
- उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

