भोपाल – मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर मोहन यादव बुधवार को शपथ ग्रहण करेंगे। उनके शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में डोम बनाया गया है। इसमें दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई। वहीं, मंच पर भी एक दर्जन से अधिक नेता मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री समेत अन्य दिग्गज नेताओं के लिए लाल परेड मैदान पर ही तीन हैलीपेड बनाए गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11.30 बजे से 12.30 बजे के बीच शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहेंगे। यहां राज्यपाल मंगूभाई पटेल मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। प्रधानमंत्री दो घंटे कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इसके बाद करीब एक बजे रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
ताज़ा ख़बर
- पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
- उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
- राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
- सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
- प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
- रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
- उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
- पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
- झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
- उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

